प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कृषि क्षेत्र के लिए दो महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया। दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) में आयोजित कार्यक्रम में इन योजनाओं का अनावरण हुआ।
पीएम मोदी ने ₹11,440 करोड़ की दाल उत्पादन मिशन योजना और ₹24,000 करोड़ की पीएम धन धान्य कृषि योजना का उद्घाटन किया।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने ₹815 करोड़ की लागत से आंध्र प्रदेश में इंटीग्रेटेड कोल्ड चेन और वैल्यू एडिशन सर्विस, उत्तराखंड में ट्राउट मत्स्य पालन, नागालैंड में एकीकृत एक्वा पार्क, पुडुचेरी में स्मार्ट फिशिंग हार्बर और ओडिशा के हीराकुंड में एडवांस्ड एक्वा पार्क सहित कई परियोजनाओं की शुरुआत की।
धन धान्य कृषि योजना के तहत सरकार देश के 100 जिलों में कृषि उत्पादन बढ़ाने, किसानों को कर्ज देने, सिंचाई और फसलों में विविधीकरण (डायवर्सिफिकेशन) और फसल प्रबंधन को बेहतर करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
इसके साथ ही, पीएम मोदी ने दालों के मामले में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 6 वर्षीय मिशन योजना की भी शुरुआत की है, जिस पर ₹11,440 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
प्रधानमंत्री ने पशुपालन के लिए 17 विभिन्न परियोजनाओं के लिए करीब ₹1,166 करोड़ भी जारी किए।
पीएम मोदी ने कहा कि खेती और किसानी हमेशा से हमारी विकास यात्रा का हिस्सा रही है। बदलते समय के साथ खेती-किसानी को सरकार का सहयोग मिलना महत्वपूर्ण है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर कृषि क्षेत्र की अनदेखी करने का आरोप लगाया, जिससे भारत की कृषि व्यवस्था कमजोर हुई।
उन्होंने 11 अक्टूबर को एक ऐतिहासिक दिन बताते हुए भारत रत्न जयप्रकाश नारायण जी और भारत रत्न नानाजी देशमुख को श्रद्धांजलि दी, जो ग्रामीण भारत की आवाज थे और किसानों और गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित थे।
VIDEO | Delhi: Prime Minister Narendra Modi (@narendramodi) addresses a gathering after launching and inaugurating agriculture and allied sector projects worth Rs 42,000 crore. He says:
— Press Trust of India (@PTI_News) October 11, 2025
“October 11 is a historic day. Today, two great sons of Mother India were born — Bharat Ratna… pic.twitter.com/EH8vTj2dKJ
नैट सिवर-ब्रंट का रिकॉर्ड शतक, एक्लेस्टोन के चौके से इंग्लैंड ने श्रीलंका को धोया
महाराष्ट्र में भूमि मापन अब सिर्फ 30 दिनों में!
यमुनानगर में लकड़ी फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान!
अश्विनी भिडे: मुंबई को मेट्रो का तोहफा देने वाली मेट्रो वुमन , आनंद महिंद्रा ने भी की तारीफ
IND vs WI: क्या गिल ही थे जायसवाल के रनआउट के असली गुनहगार?
काबुल पर हवाई हमले के बाद तालिबान का भीषण पलटवार, पाकिस्तान पर पांच प्रांतों से हमला!
अफगानिस्तान के हवाई हमले में 12 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, सीमा पर कई चौकियां भी कब्जायीं
बिहार चुनाव 2025: चुनाव से पहले भाजपा के दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी, राजद में जाने की अटकलें तेज
तालिबान के विदेश मंत्री मुत्तक़ी का देवबंद दौरा: क्या हैं मायने?
यशस्वी जायसवाल एक रन से चूके दोहरा शतक, गिल पर निकाला गुस्सा, सिर पीटा!