यशस्वी जायसवाल, भारत के सलामी बल्लेबाज, वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच में दोहरा शतक बनाने से चूक गए। मुकाबले के दूसरे दिन, पहले सत्र में जायसवाल रन आउट होकर पवेलियन लौटे।
92वें ओवर की दूसरी गेंद पर, जायसवाल ने जायडेन सील्स की फुल लेंथ गेंद को मिड-ऑफ की ओर ड्राइव किया। रन चुराने के प्रयास में, उन्होंने तुरंत दौड़ लगानी शुरू कर दी, लेकिन शुभमन गिल को इसमें दिलचस्पी नहीं थी। जायसवाल तब तक काफी आगे निकल गए थे और वापस क्रीज पर लौटने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
गेंद विकेटकीपर के छोर पर फेंकी गई और तेविन इमलाच ने स्टंप्स बिखेर दिए। रन आउट होने के बाद, जायसवाल दूसरे छोर पर खड़े कप्तान से कुछ हद तक खफा नजर आए। 258 गेंदों में 22 चौकों के साथ 175 रन बनाकर जायसवाल पवेलियन लौटे। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाकर रन आउट होने वाले तीसरे खिलाड़ी बने।
जायसवाल के रन आउट होने के तरीके को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। हालांकि जायसवाल क्रीज से काफी बाहर थे, लेकिन जिस तरह से विकेटकीपर ने उन्हें रन आउट किया, उसने प्रशंसकों को चौंका दिया है। विकेटकीपर ने जब अपने हाथ विकेटों की ओर मारे, तो देखने में ऐसा लगा कि गेंद उनके दस्तानों से बाहर निकल रही थी। हालांकि, थर्ड अंपायर ने माना कि गेंद स्टंप पर लगकर निकली है, और जायसवाल को रन आउट करार दिया गया।
पूर्व भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले ने कमेंट्री के दौरान रन आउट को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अंपायर को रन आउट को हर एंगल से देखना चाहिए था और फैसला सुनाने से पहले कुछ और समय लेना चाहिए था।
जायसवाल ने शॉट खेलते ही रन लेने के लिए दौड़ लगाई, उन्होंने पहले रन लेने का कॉल भी किया था, लेकिन गेंद सीधे फील्डर के पास गई थी। यहां किसकी गलती थी, यह कहना मुश्किल है। लेकिन दोनों के बीच रन लेने की जुगलबंदी में कमी जरूर थी।
जायसवाल रन आउट होने के बाद गिल से नाराज दिखे और उन्होंने कुछ समय तक गिल को देखा। गिल भी जायसवाल के आउट होने से दुखी थे।
Why Shubman Gill didn’t sacrifice he was touching almost 200
— ARYAN (@anaryan1008) October 11, 2025
Yashasvi Jaiswal Run Out 🥲#YashasviJaiswal #INDvWI pic.twitter.com/7lXQghAe2v
पवन सिंह के खिलाफ अक्षरा सिंह और ज्योति सिंह का चुनावी मैदान, जानिए अक्षरा की संपत्ति!
साई सुदर्शन का अविश्वसनीय कैच! मैदान पर उड़ी फैंस की आंखें
न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को रौंदकर खोला खाता, क्या है टीम इंडिया का हाल?
क्या राहुल गांधी को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार? कांग्रेस नेता ने मचाई हलचल
नैट साइवर-ब्रंट का ऐतिहासिक शतक! महिला वर्ल्ड कप में तोड़ा रिकॉर्ड!
रोहित शर्मा को बचाने उतरे जिगरी दोस्त, मुंबई में हिटमैन के साथ हुआ ऐसा!
दिवंगत IPS अधिकारी पूरन कुमार मामले में इंसाफ की गुहार: मान ने केंद्र और हरियाणा सरकार से की अपील
क्या यशस्वी जायसवाल की गलती से हुआ रन आउट? पूर्व क्रिकेटरों ने दी राय
अश्विनी भिडे: मुंबई को मेट्रो का तोहफा देने वाली मेट्रो वुमन , आनंद महिंद्रा ने भी की तारीफ
कानपुर धमाकों की जिम्मेदारी KZF ने ली? जानिए वायरल दावे की सच्चाई