भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में साई सुदर्शन शतक बनाने से चूक गए। उनके पास अपने करियर का पहला टेस्ट शतक लगाने का शानदार मौका था, लेकिन वे वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के स्पिनर वॉरिकन की गेंद पर चकमा खा गए और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा।
साई सुदर्शन महज 13 रनों से शतक बनाने से चूक गए। उन्होंने 87 रनों की पारी खेली। दिलचस्प बात यह है कि साई सुदर्शन को उसी खिलाड़ी ने आउट किया, जिसने उन्हें पहले जीवनदान दिया था।
साई सुदर्शन ने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर बेहतरीन साझेदारी की। इन दोनों खिलाड़ियों ने दूसरे विकेट के लिए 193 रनों की साझेदारी की। साई सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी की और अपने करियर का दूसरा अर्धशतक भी बनाया।
सुदर्शन ने 87 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। अर्धशतक लगाने के बाद, 58 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर वॉरिकन ने उन्हें कैच छोड़कर जीवनदान दिया था। ऐसा लग रहा था कि आज सुदर्शन शतक बना लेंगे, लेकिन 69वें ओवर में वॉरिकन ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया।
सुदर्शन काफी निराश दिखे, क्योंकि वे शतक के बेहद करीब आउट हुए थे।
अहमदाबाद टेस्ट में असफल होने के बाद, साई सुदर्शन ने दिल्ली टेस्ट से पहले अपनी तकनीक पर काफी काम किया था। शुभमन गिल ने उनकी तकनीक सुधारने में काफी मदद की थी। शुभमन गिल ने खुद उन्हें प्रैक्टिस भी कराई थी। शुभमन गिल की सलाह साई के बहुत काम आई।
A focused knock to reach a 2⃣nd Test fifty 👏
— BCCI (@BCCI) October 10, 2025
Well done, Sai Sudharsan! 👍
Updates ▶ https://t.co/GYLslRyLf8#TeamIndia | #INDvWI | @IDFCFIRSTBank | @sais_1509 pic.twitter.com/xOJHUqc06m
कांतारा से जीता दिल, मौत से पहले बना कॉमेडी का हीरो: कौन है यह 5 फीट का कलाकार?
अफगानिस्तान की चेतावनी: हमारे साथ खेल खेलना अच्छी बात नहीं, पहले...
अयोध्या में भीषण विस्फोट से मकान ढहा, 5 की मौत, जांच जारी
जिसने दिया जीवनदान, उसी ने छीनी खुशियां: दिल्ली में साई सुदर्शन का दिल टूटा
मुत्ताकी-जयशंकर मुलाकात: भारत का अफगानिस्तान की संप्रभुता के प्रति सम्मान, काबुल में दूतावास पुनः खोलने का ऐलान
अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी: कर्नाटक में ED का छापा, 40 किलो सोना जब्त
वायरल वीडियो: रोते-बिलखते आदमी की सच्चाई, यूपी पुलिस का नहीं बिहार का मामला
WWE SmackDown में तहलका: फेमस स्टार आग की चपेट में, दिग्गज की वापसी ने मचाया धमाल!
ट्रंप नहीं, वेनेजुएला की आयरन लेडी मारिया कोरिना मचाडो को मिला नोबेल शांति पुरस्कार
करवा चौथ 2025: दिल्ली CM रेखा गुप्ता का अनोखा अंदाज, महिलाओं संग जमकर नाचीं!