उत्तर प्रदेश से जोड़कर एक रोते हुए आदमी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आदमी बिलख-बिलख कर अपनी आपबीती बता रहा है, जिसमें वह कह रहा है कि उसकी दाढ़ी और बाल पकड़कर उसे बुरी तरह पीटा गया। आदमी के आसपास कुछ और लोग भी खड़े दिख रहे हैं। वीडियो को इस तरह पेश किया जा रहा है कि यह आदमी बरेली में पत्थरबाजी कर रहा था, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी की पुलिस ने उसकी हालत ऐसी कर दी।
सितंबर में बरेली में आई लव मोहम्मद को लेकर तनाव हो गया था। इसमें पुलिस और मुस्लिम प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई थी। इसी संदर्भ में यह वीडियो वायरल हो रहा है।
हालांकि, इस वीडियो की असलियत कुछ और ही है। फैक्ट चेक में पाया गया है कि इस वीडियो का उत्तर प्रदेश से कोई लेना-देना नहीं है। यह फरवरी का मामला है और बिहार के मधुबनी का है।
वीडियो को कीवर्ड्स की मदद से सर्च करने पर इसका लंबा वर्जन यूट्यूब पर मिला। यहां इसे फरवरी में शेयर किया गया था। यूट्यूब वीडियो की शुरुआत में ही वायरल वीडियो वाला हिस्सा देखा जा सकता है। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि यूट्यूब वीडियो में यह आदमी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को अपनी व्यथा सुनाते नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में से तेजस्वी को काट दिया गया है। वीडियो के साथ बताया गया है कि तेजस्वी यादव एक मस्जिद के उस इमाम से मिलने पहुंचे जिसे पुलिस ने बेरहमी से पीटा।
एबीपी न्यूज की 5 फरवरी की खबर के मुताबिक, 30 जनवरी को मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के कटैया गांव के रहने वाले मो. फिरोज ने आरोप लगाया था कि कुछ पुलिसकर्मियों ने वाहन चेकिंग के दौरान उनके साथ मारपीट की। पुलिस की पिटाई से उनके शरीर पर जख्म के कई निशान भी थे।
हालांकि पुलिस का कहना था कि वाहन चेकिंग के समय फिरोज भागने लगे थे इसलिए पुलिस ने उन्हें पकड़ा। जी न्यूज की खबर के मुताबिक, फिरोज के भागने पर पुलिसकर्मियों ने बल प्रयोग किया, जिससे उनकी बाइक फिसल गई। वो बाइक से गिर गए और कुछ दूर तक घिसटते हुए चले गए।
तत्काल प्रभाव से पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। 37 वर्षीय फिरोज, एक मस्जिद में इमामत करते थे। घटना के बाद 3 फरवरी को तेजस्वी यादव घायल फिरोज से मिलने पहुंचे थे। इस मुलाकात में फिरोज ने तेजस्वी को बताया था कि उन्हें इतना प्रताड़ित किया गया कि वो आत्महत्या करने की सोच रहे थे।
इस तरह यह साफ हो जाता है कि बिहार के वीडियो को उत्तर प्रदेश का बताकर भ्रम फैलाया जा रहा है।
*अगर कभी तेरे नाम पर जंग हुईं ए-खुदा तो हम जैसे बुज़दिल भी पहली सफ़ में खड़े मिलेंगे..!! pic.twitter.com/OfXCdAZ6Xu
— Ocean Jain (@ocjain4) October 9, 2025
अभिनेता और बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन का निधन, सर्जरी के दौरान आया हार्ट अटैक
20 साल पहले लगाया पीपल का पेड़ कटा, फूट-फूट कर रोई बूढ़ी मां
यशस्वी जायसवाल का तूफान: गंभीर का 16 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त!
अफगान विदेश मंत्री की पाकिस्तान को चेतावनी, अमेरिका को भी कड़ा संदेश
क्रांति गौड़ का अविश्वसनीय कैच! महिला विश्व कप में पलटा मैच का रुख, वीडियो हुआ वायरल
महिला विश्व कप में भारत की हार, अंक तालिका में हुआ फेरबदल
महिला विश्व कप में भारत की पहली हार, दक्षिण अफ्रीका ने विशाखापत्तनम में मारी बाजी
अट्टई की प्राइवेसी पर यूजर का अनोखा सवाल, वेंबू का जवाब - मुझ पर भरोसा करो!
पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की प्रशांत किशोर से मुलाकात: क्या है सियासी मायने?
आखिर क्यों ट्रंप को नहीं मिला नोबेल शांति पुरस्कार? समिति अध्यक्ष ने बताई असली वजह