रूस के चुकोटका से एक हैरान करने वाला दृश्य सामने आया है, जिसने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। यह दृश्य इतना भयानक है कि इसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाएगा।
यहां विशाल व्हेल की हड्डियों का कब्रिस्तान मिला है, जिसे ड्रोन कैमरे में कैद किया गया है। वीडियो में समुद्री जीवों के कंकाल और खोपड़ियां तट पर फैली हुई नजर आ रही हैं, जिसके कारण यह स्थान एक विशाल व्हेल कब्रिस्तान में तब्दील हो गया है।
अनुमान है कि ये कंकाल समुद्र में बहकर आए हैं और किनारों पर एकत्रित हो गए हैं। वीडियो में पानी और पठार भी दिखाई दे रहे हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि चुकोटका के मूल निवासी आत्माओं को प्रसन्न करने के लिए विशाल व्हेल की खोपड़ियों को लंबवत रखते थे। उनका मानना था कि इस पवित्र क्रिया से आत्मा समुद्र की ओर देख पाती है और पुनर्जन्म का मार्ग देख पाती है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, चुकोटक के लोग सदियों पुरानी परंपराओं का निर्वहन करते हैं और व्हेल की हड्डियों का उपयोग करते थे। यट्टीग्रान द्वीप पर व्हेल गली के नाम से मशहूर एक स्मारक भी है। इसे बोहेड व्हेल की हड्डियों और खोपड़ियों की दो पंक्तियों से बनाया गया है और इसे चुच्ची स्टोनहेंज भी कहा जाता है।
एक समय था जब चुकोटका रूसी संघ का वह स्थान था जहां व्हेल की काफी ज्यादा गतिविधियां देखी जाती थीं। चुकोटका रूसी उत्तर के सबसे दुर्गम क्षेत्रों में से एक है और यहां की परिस्थितियां बेहद कठोर हैं।
Death Stranding? No, it s one of the largest whale graveyards in Russian Chukotka
— RT (@RT_com) October 7, 2025
The indigenous Chukchi people placed the massive whale skulls vertically to appease the spirits
They believed this sacred act let the spirit gaze toward the sea and see its path to be reborn pic.twitter.com/m5YezkITTF
ऑस्ट्रेलिया कब रवाना होगी भारतीय टीम? जानिए रोहित-विराट पर ताजा अपडेट
कार के सामने से गुजरी मौत! पहाड़ से गिरा विशाल पत्थर, वीडियो देख सिहर उठेंगे आप
पृथ्वी शॉ फिर विवादों में, मैदान पर बल्ला लेकर सरफराज के भाई को मारने दौड़े!
मुंबई हमले के बाद कांग्रेस ने अमेरिका के सामने टेके घुटने: पीएम मोदी
बिहार: विकास की रफ़्तार, आगे या पीछे? 2025 चुनाव तय करेगा!
दीपिका पादुकोण का अबाया पहनकर मस्जिद में शूट, यूजर्स ने उठाए सवाल
भारत की निगाहें पॉइंट्स टेबल के शीर्ष पर, जानिए संभावित प्लेइंग 11 और हेड टू हेड रिकॉर्ड
रसायन विज्ञान में 2025 का नोबेल पुरस्कार: कितागावा, रॉबसन और याघी सम्मानित
प्रियंका गांधी की आलिया भट्ट से अनोखी मुलाकात! सोशल मीडिया पर साझा किया मजेदार किस्सा
मौलिक अधिकार छीनने वालों को मिलनी चाहिए सज़ा: CJI पर जूता फेंकने की कोशिश पर खरगे