पृथ्वी शॉ फिर विवादों में, मैदान पर बल्ला लेकर सरफराज के भाई को मारने दौड़े!
News Image

पृथ्वी शॉ, एक ऐसा नाम जिसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तेजी से चमक बिखेरी, उतनी ही तेजी से ओझल हो गया। विवादों से उनका पुराना नाता रहा है और एक बार फिर वह अपनी हरकतों के कारण सुर्खियों में हैं।

खबर है कि मुंबई के खिलाफ एक अभ्यास मुकाबले के दौरान पृथ्वी शॉ आपा खो बैठे और एक खिलाड़ी पर बल्ला चलाने की कोशिश की।

दरअसल, मुंबई और महाराष्ट्र की टीमों के बीच रणजी ट्रॉफी 2025 से पहले अभ्यास मैच चल रहा था। पृथ्वी शॉ ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन इसी दौरान उनका सरफराज खान के भाई मुशीर खान के साथ झगड़ा हो गया, जो काफी बढ़ गया।

मैच के दौरान, शॉ ने 181 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी के दौरान सब कुछ सामान्य था, लेकिन मुशीर खान की गेंद पर आउट होने के बाद विवाद शुरू हो गया।

पृथ्वी शॉ ने मुशीर खान की गेंद पर लेग साइड में एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन वह कैच आउट हो गए। इसके बाद मुशीर खान के साथ उनकी तीखी बहस हुई। मामला इतना बढ़ गया कि पृथ्वी शॉ मुशीर खान को बल्ला लेकर मारने तक चले गए। अंपायर ने तुरंत हस्तक्षेप कर बीच-बचाव किया।

मुशीर खान से बहस के बाद जब पृथ्वी शॉ ड्रेसिंग रूम की ओर लौट रहे थे, तब उनकी मुंबई के खिलाड़ी सिद्धेश लाड के साथ भी काफी बहस हुई। हालांकि, उस समय अंपायर बीच बचाव के लिए मौजूद थे।

इस घटना के बाद, पृथ्वी शॉ एक बार फिर बड़े विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

सेल्फी का शौक बना मौत का कारण: पर्वतारोही की बर्फ में दर्दनाक मौत, वीडियो वायरल

Story 1

10 साल में 40 मैच: दर्द छुपाए मुस्कान, संजू सैमसन का छलका दर्द!

Story 1

मैं नहीं सुधरूंगा : पीएम मोदी के बाद अक्षय कुमार ने सीएम फडणवीस से पूछा - संतरा कैसे खाते हैं?

Story 1

खड़गे के बेटे को बीजेपी नेता ने बताया दसवीं फेल, चुनावी हलफनामे से खुला राज

Story 1

इंडियन हो तो पासपोर्ट की जरूरत नहीं, चाय पीजिए! - तालिबानी सुरक्षाकर्मी का भारत प्रेम कैमरे में कैद

Story 1

181 पर आउट होने पर गेंदबाज को बल्ला लेकर मारने दौड़े पृथ्वी शॉ!

Story 1

बिग बॉस 19: खुद लड़ीं और खुद ही फूट-फूटकर रोईं नीलम गिरी, गौरव खन्ना से बोलीं- आपको घर से बाहर जाना चाहिए!

Story 1

पृथ्वी शॉ फिर विवादों में, मैदान पर बल्ला लेकर सरफराज के भाई को मारने दौड़े!

Story 1

रेस्टोरेंट में घुसा तेंदुआ, जान बचाने को भागा शख्स!

Story 1

हमेशा दिखना है खूबसूरत? नींबू के रस में मिलाएं ये एक चीज, पाएं गजब का निखार