तमिलनाडु के नीलगिरी और कोटागिरी के बीच एक होटल में अचानक एक तेंदुआ घुस गया। उस समय होटल की कैंटीन में एक शख्स बैठा था।
दरअसल, तेंदुआ एक बिल्ली का पीछा करते हुए होटल में घुसा था। यह भयावह घटना होटल में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिखता है कि होटल के अंदर एक व्यक्ति बैठा हुआ है, जो शायद होटल का स्टाफ या मालिक है। वह कुर्सी पर बैठकर फोन चला रहा होता है, तभी अचानक एक काले रंग की बिल्ली आती है।
बिल्ली के तुरंत बाद एक खतरनाक और विशाल तेंदुआ होटल के अंदर प्रवेश करता है। यह देखकर होटल में मौजूद व्यक्ति बुरी तरह डर जाता है और तुरंत वहां से भाग जाता है।
बिल्ली भी तेंदुए से बचने के लिए भागती हुई नज़र आती है, लेकिन तेंदुआ तेजी से उनका पीछा करने लगता है। वीडियो में देखा गया कि व्यक्ति भागकर बाहर चला जाता है और उसके पीछे बिल्ली भी अपनी जान बचाने के लिए भागती है।
तेंदुआ उन दोनों के पीछे भागता हुआ नज़र आया। फ़िलहाल अभी यह साफ़ नहीं हुआ है कि बिल्ली और व्यक्ति तेंदुए से भागने में कामयाब हुए या नहीं।
Leopardo entra em refeitório atrás de gato, na Índia. pic.twitter.com/FwSZTvRyAf
— TumultoBRacervo (@Tumultobracervo) October 5, 2025
चीज़ें बदलने के लिए मुझे पावर चाहिए : चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान
हरियाणा: सीनियर IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
क्या चिराग पासवान और मुकेश सहनी करेंगे जन सुराज से गठबंधन? प्रशांत किशोर का आया जवाब
पृथ्वी शॉ का आपा खोया, मुशीर खान को बल्ला लेकर दौड़ाया!
अबरार की शादी में नकवी, ट्रॉफी चोरी पर बेशर्मी भरी हंसी!
हिमाचल में कुदरत का कहर: भूस्खलन ने ली 15 जानें, पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान
हिजाब में दीपिका पादुकोण, लंबी दाढ़ी में रणवीर सिंह: अबू धाबी वीडियो में दिखा जोड़ा का नया रूप
शेर और शेरनी की खूनी जंग कैमरे में कैद!
ज़हरीले कफ सिरप से कोहराम: बच्चों की मौतें बढ़ीं, राज्यों में बैन, CBI जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दस्तक
जनसेवा के 25 वर्ष: संघर्ष, संकल्प और सफलता की कहानी