कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक अनोखा किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात आलिया भट्ट नाम की एक गाय से हुई।
दरअसल, प्रियंका गांधी डेयरी किसानों के एक समूह से मिलने गई थीं। उस दौरान उन्हें एक गाय मिली, जिसका नाम आलिया भट्ट रखा गया था। इस घटना को उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया और बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को भी टैग किया।
प्रियंका गांधी ने पोस्ट में लिखा, एक प्यारे परिवार द्वारा संचालित डेयरी फार्म में डेयरी किसानों के एक समूह से मुलाकात हुई (और आलिया भट्ट नाम की एक गाय भी मिली! आलिया भट्ट (@aliaa08) से क्षमा चाहती हूं, लेकिन वह वाकई बहुत प्यारी थीं!)
उन्होंने डेयरी किसानों की समस्याओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, दुर्भाग्य से डेयरी किसान कई मुश्किलों से जूझ रहे हैं और कई तो अपना गुज़ारा भी नहीं कर पा रहे हैं।
प्रियंका गांधी ने यह भी बताया कि वह संबंधित मंत्रालय को पत्र लिखकर पशु चिकित्सा दवाओं की बढ़ती कीमतों, पर्याप्त बीमा कवरेज की कमी और अच्छी गुणवत्ता वाले पशु आहार तक पहुंचने में आने वाली कठिनाइयों सहित डेयरी किसानों के सामने आने वाली समस्याओं से अवगत कराएंगी।
उन्होंने किसानों के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह उनकी हर संभव मदद करेंगी।
इसके अतिरिक्त, प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुए बस हादसे पर दुख जताया। भूस्खलन की चपेट में आने से हुए इस हादसे में 18 लोगों की जान चली गई थी।
उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में एक यात्री बस के भूस्खलन की चपेट में आने की वजह से बड़ी संख्या में यात्रियों की मृत्यु एवं कई के घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। संकट की इस घड़ी में राज्य की कांग्रेस सरकार हर तरह से पीड़ितों के साथ है, हर संभव मदद एवं राहत के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
*Met a group of dairy farmers at a dairy farm run by the loveliest family (and even encountered a cow named Alia Bhatt!!, due apologies to Ms.Bhatt @aliaa08, but she was really a cutie pie!).
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 7, 2025
Unfortunately dairy farmers are struggling with multiple difficulties and many are… pic.twitter.com/p36oeAZTbF
आठवें वेतन आयोग: सवा करोड़ कर्मचारियों की सैलरी कब बढ़ेगी?
महाराष्ट्र में बाढ़ का कहर: 68 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद, सीएम ने घोषित किया राहत पैकेज!
दिवाली से पहले किसानों को खुशखबरी: पीएम किसान की 21वीं किस्त का वितरण शुरू
चीज़ें बदलने के लिए मुझे पावर चाहिए : चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान
CJI गवई पर हमले से आहत बिहार कांग्रेस अध्यक्ष, दलितों के दर्द को किया बयां!
भारत के खिलाफ फ्लाप, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में जेक ने 29 गेंद में जड़ा तूफानी शतक!
मैथिली ठाकुर के चुनाव लड़ने की चर्चा पर पिता बोले - मैं पलायन करने वालों के पहले बैच में था
जाफर एक्सप्रेस पर फिर हमला: कई डिब्बे पटरी से उतरे, सैनिकों के मारे जाने की आशंका
BSNL के Silver Jubilee प्लान से मची खलबली, हर महीने मिलेगा 2500GB डेटा!
पृथ्वी शॉ का मैदान पर बवाल: मुशीर खान को बल्ला मारने की कोशिश, वीडियो हुआ वायरल