भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। रणजी ट्रॉफी 2025-26 से पहले महाराष्ट्र और मुंबई के बीच खेले जा रहे एक अभ्यास मैच में उनका एक अप्रिय व्यवहार सामने आया है।
दरअसल, एमसीए स्टेडियम में चल रहे इस मैच में पृथ्वी शॉ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए। जब वे दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे, तभी सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान ने उन्हें कैच आउट करा दिया।
कहा जा रहा है कि मुशीर खान का जश्न मनाने का तरीका शायद पृथ्वी शॉ को पसंद नहीं आया। आउट होने के बाद पवेलियन लौटते समय पृथ्वी शॉ ने मुशीर खान को बल्ला मारने की कोशिश की, जिससे मैदान पर विवाद खड़ा हो गया।
घटना के बाद मैदान पर खिलाड़ी एकत्रित हो गए और अंपायरों को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा। जाते समय मुंबई के कप्तान सिद्धेश लाड के साथ भी पृथ्वी शॉ की कुछ गहमागहमी हुई।
यह पहली बार नहीं है जब पृथ्वी शॉ का नाम विवादों में आया है। इससे पहले भी उनका रोड पर एक मॉडल के साथ गाड़ी की तोड़फोड़ का विवाद सामने आया था। इसके अलावा, कफ सिरप वाला मामला भी काफी चर्चित रहा था।
रणजी ट्रॉफी से पहले यह वॉर्म अप मैच तैयारियों के लिहाज से खेला जा रहा है। महाराष्ट्र की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। पृथ्वी शॉ ने अर्शिन कुलकर्णी के साथ पारी की शुरुआत करते हुए 140 गेंदों पर शतक पूरा किया, जबकि अर्शिन ने 95 गेंदों पर सैकड़ा जड़ा। दोनों ने पहले विकेट के लिए 305 रनों की साझेदारी की। पृथ्वी और अर्शिन की जोड़ी ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।
अब देखना होगा कि इस मामले के बाद क्या कार्रवाई होती है। पृथ्वी शॉ के करियर में यह नया विवाद निश्चित रूप से उनकी छवि को और नुकसान पहुंचाएगा।
We got Prithvi Shaw vs Mumbai before GTA VI
— Abhijeet (@alsoabhijeet) October 7, 2025
He had an argument with Musheer Khan after being dismissed for 181(220) in the warmup match between Maharashtra vs Mumbai before Ranji Trophy 2025-26.#PrithviShaw #Mumbai #Maharashtra #Cricket pic.twitter.com/OXeFOSHx9P
पृथ्वी शॉ का मैदान पर बवाल: सरफराज के भाई मुशीर खान को बल्ला मारने दौड़े!
महागठबंधन ने तय किया मुख्यमंत्री चेहरा, सीट बंटवारे का फार्मूला भी तय!
भारत के खिलाफ फ्लाप, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में जेक ने 29 गेंद में जड़ा तूफानी शतक!
सांड का आतंक: बुजुर्ग को सींगों से उठाकर नाले में फेंका, खौफनाक मंजर कैमरे में कैद
लखनऊ के फन रिपब्लिक मॉल में सिक्कों से बनी 18 फीट ऊंची श्रीराम प्रतिमा, वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज!
वाह! रेत की बोरियों से टिका दिया फ्लाईओवर, मनाली हाईवे पर जुगाड़ देख हैरान लोग
अखिलेश यादव ने आजम खान का हाथ पकड़कर घर में प्रवेश किया, समर्थकों ने कहा - यह दिल का रिश्ता है जो टूटने वाला नहीं
मिट गईं दूरियां, भर आए नैन! अखिलेश-आजम मिले, रामपुर में उमड़ी खुशी
गर्लफ्रेंड से झगड़े में आपा खोया, खिड़की से कूद गया युवक - वायरल वीडियो देख लोग सन्न!
दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर हाहाकार, जाम से लोग बेहाल