लोग अक्सर रोजमर्रा की जिंदगी से ब्रेक लेकर घूमने जाते हैं। कुछ परिवार के साथ, कुछ दोस्तों या पार्टनर के साथ, घूमने का अनुभव हर किसी को पसंद होता है। लेकिन सोचिए, अगर आप घूमने गए हों और आपके सामने मौत खड़ी हो जाए तो क्या होगा?
मानसून लगभग खत्म हो चुका है, और बहुत से लोग पहाड़ों की यात्रा करने की योजना बना रहे होंगे। लेकिन इससे पहले यह वीडियो देखना ज़रूरी है।
वायरल वीडियो में, एक व्यक्ति अपनी कार में पहाड़ों पर कहीं जा रहा है। तभी पहाड़ पर एक पत्थर की परछाई दिखाई देती है, और एक सेकंड बाद ही एक विशाल पत्थर कार के पास आकर गिरता है।
राहत की बात यह है कि पत्थर कार के ऊपर नहीं गिरा, बल्कि आगे गिरा जिससे कार का केवल अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। अगर वह पत्थर कार के ऊपर गिरता, तो कार को लोगों समेत कुचल देता।
यह घटना कार में लगे डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई। घटना का स्थान किन्नौर का नाथपा पॉइंट बताया जा रहा है।
एक्स प्लेटफॉर्म पर @iNikhilsaini नाम के अकाउंट से वीडियो पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है, मानसून के बाद भी, सड़कें अभी भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं। ये जानलेवा भी हो सकता था, लेकिन ईश्वर की कृपा से कार का सिर्फ अगला हिस्सा ही क्षतिग्रस्त हुआ। ये पत्थर कुछ ही सेकंड में कारों को कागज़ की तरह कुचल सकते हैं।
खबर लिखे जाने तक वीडियो को 17 हजार से अधिक लोगों ने देखा है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
Even after the monsoon, roads still aren’t fully safe! This could have been fatal, but by God’s grace only the front portion of the car was damaged. These boulders can crush cars like paper within seconds!
— Nikhil saini (@iNikhilsaini) October 8, 2025
📍 Nathpa Point, Kinnaur pic.twitter.com/gJ4akGEeSU
आलिया भट्ट नामक गाय से मिलीं प्रियंका गांधी, अभिनेत्री से मांगी माफी!
तुम इंडिया से हो? वेलकम भाई... अफगानिस्तान में तालिबान ने भारतीय पर्यटक का दिल खोलकर किया स्वागत
हिंडन में गरजे राफेल, सुखोई, और मिग-29, वायुसेना ने दिखाया दम
अखिलेश यादव ने आजम खान का हाथ पकड़कर घर में प्रवेश किया, समर्थकों ने कहा - यह दिल का रिश्ता है जो टूटने वाला नहीं
बिहार चुनाव 2025: सीट बंटवारे से पहले चिराग पासवान का बड़ा दांव, पुराने फैसले को पलटा
सोना तोड़ेगा सारे रिकॉर्ड! 2026 में 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचेगा?
पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का निधन, सीएम मान ने जताया शोक
राकेश गिरफ्तार नहीं, असद होता तो क्या होता? ओवैसी का BJP पर हमला
वंदे भारत में गंदगी का अंबार: वायरल तस्वीरों पर रेलवे का जवाब!
आईसीसी टी20 रैंकिंग में भूचाल: अनजान बल्लेबाज ने लगाई 58 पायदान की छलांग!