ममता बनर्जी ने घायल भाजपा सांसद खगेन मुर्मू से अस्पताल में की मुलाकात, कहा, स्थिति गंभीर नहीं
News Image

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती भाजपा सांसद खगेन मुर्मू से मुलाकात की।

खगेन मुर्मू पर एक दिन पहले जलपाईगुड़ी जिले के नागराकाटा इलाके में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा हमला करने का आरोप है। आरोप है कि भारी बारिश और बाढ़ से तबाह इलाकों में राहत पहुंचाने के दौरान भाजपा नेता की गाड़ियों पर हमला किया गया, जिसमें सांसद खगेन मुर्मू और विधायक डॉ. शंकर घोष घायल हो गए।

भाजपा ने इस हमले के लिए सीधे सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) को जिम्मेदार ठहराते हुए राज्य में जंगल राज चलने का आरोप लगाया है।

अस्पताल में खगेन मुर्मू की सेहत के बारे में जानकारी लेने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, स्थिति गंभीर नहीं है। उन्हें शुगर की समस्या है, इसलिए डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखा है। उनके कान के पीछे चोट है, लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है। मैंने डॉक्टरों से पूरी रिपोर्ट ली है और मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि राजनीतिक मतभेद इंसानियत से ऊपर नहीं हो सकते। उन्होंने कहा, राजनीति अपनी जगह है, लेकिन मानवीय संवेदना हर किसी का कर्तव्य है। किसी भी व्यक्ति को चोट लगे या बीमार हो, तो हमें साथ खड़ा होना चाहिए।

मुख्यमंत्री की इस पहल को टीएमसी खेमे में सराहना मिली है। पार्टी नेता कुणाल घोष ने सोशल मीडिया पर लिखा, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खगेन मुर्मू से अस्पताल में मुलाकात की... यही है तृणमूल कांग्रेस की पहचान। ममता दी हमेशा इंसानियत को राजनीति से ऊपर रखती हैं। उन्होंने एक बार फिर करुणा और शांति की मिसाल पेश की है।

घोष ने आगे कहा कि भाजपा शासित राज्यों में टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमले होते हैं, फिर भी ममता बनर्जी हमेशा अहिंसा और शांति की राह पर चलती हैं।

दूसरी ओर, भाजपा ने इस घटना को लेकर टीएमसी पर तीखे हमले किए हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि राज्य में विपक्षी नेताओं पर हमले आम हो गए हैं, और यह घटना बताती है कि पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। भाजपा प्रवक्ताओं ने हमले की स्वतंत्र जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

सुप्रीम कोर्ट में जूता कांड के बाद सीजेआई की टिप्पणी: सोशल मीडिया पर रिपोर्टिंग को लेकर जताई चिंता

Story 1

ई-रिक्शा पर बैठी महिला से चेन छीनकर भागा स्नैचर, बस ने मारी टक्कर!

Story 1

दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, आईएमडी का अलर्ट जारी

Story 1

हिजाब में दीपिका पादुकोण, लंबी दाढ़ी में रणवीर सिंह: अबू धाबी वीडियो में दिखा जोड़ा का नया रूप

Story 1

क्यों एक DSP ने छोड़ी नौकरी? बिहार के सियासी मौसम वैज्ञानिक बनने की कहानी

Story 1

क्या महेंद्र सिंह धोनी छोड़ेंगे चेन्नई सुपर किंग्स? मुंबई इंडियंस की जर्सी में दिखने से फैंस हुए हैरान!

Story 1

जुबीन गर्ग मौत मामला: CID का समन, आठ में से एक ही हाजिर, यॉट पार्टी से जुड़े रूपकमल कलिता से पूछताछ

Story 1

बिहार चुनाव 2025: सीट बंटवारे पर सहमति जल्द, महागठबंधन पूरी तरह तैयार - अखिलेश सिंह

Story 1

सीजेआई पर जूता फेंकने के मामले में आप का प्रदर्शन, बीजेपी पर संविधान के अपमान का आरोप

Story 1

देखकर जुगाड़ भी जोड़ लेगा हाथ, वायरल वीडियो में दिखा अद्भुत भारतीय दिमाग