दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को अचानक मौसम में बदलाव आया। गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलीं और कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इससे राजधानी का मौसम सुहावना हो गया है।
दिल्ली में मंगलवार की सुबह बारिश के साथ हुई। तेज हवा और बारिश के कारण न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम है।
मौसम विभाग ने आज दिन में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला है। निर्माण विहार, दरियागंज, तिलक मार्ग, मोती मार्ग समेत कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में सोमवार को भी बारिश हुई थी। कई इलाकों में रात भर बारिश हुई। सफदरजंग मौसम केंद्र के मुताबिक मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटों में दिल्ली में 12.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पालम में 11 मिलीमीटर और रिज स्टेशन पर 11.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली के कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।
तेज हवा और भारी बारिश के कारण दिल्ली में उड़ान सेवा प्रभावित हो सकती है। हवाई अड्डे के अनुसार दिल्ली में खराब मौसम के कारण उड़ान परिचालन प्रभावित हो सकता है।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हुई। वीडियो मोती बाग से है। pic.twitter.com/S61E0V0CjS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 7, 2025
सांड़ों ने लेम्बोर्गिनी को किया तहस-नहस! AI निर्मित वीडियो ने मचाया इंटरनेट पर धमाल
महाराष्ट्र में बाढ़ का कहर: 68 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद, सीएम ने घोषित किया राहत पैकेज!
भारत की पीठ पर छुरा! रूस ने छात्र को ब्लैकमेल कर युद्ध में धकेला, वीडियो आया सामने
पहले जड़ा शतक, फिर खोया आपा: मैदान पर पृथ्वी शॉ का साथी खिलाड़ी से बवाल, वीडियो वायरल
रायगढ़ में 40 बकरों की बलि, बैगा ने पिया खून, सदियों पुरानी परंपरा जारी
181 पर आउट होने पर गेंदबाज को बल्ला लेकर मारने दौड़े पृथ्वी शॉ!
बुलंदशहर में युवक ने खुद को बताया आतंकवादी, वीडियो वायरल
CJI पर जूता फेंकने वाले वकील का पड़ोसियों से भी झगड़ा, AAP का हमला
देश के लिए कुछ भी करूंगा... : सीईएटी पुरस्कार विजेता सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का छलका दर्द
पृथ्वी शॉ हुए बेकाबू, आउट होने के बाद मुशीर खान को बल्ला मारने का प्रयास; वीडियो वायरल