राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले में मंगलवार सुबह सनसनी फैल गई। स्टेशन रोड पर स्थित एक जिम में कुख्यात रोहित गोदारा गैंग ने दिनदहाड़े कारोबारी रमेश रुलानिया की गोली मारकर हत्या कर दी। रमेश रुलानिया कुचामन सिटी के जाने-माने बाइक शोरूम और होटल कारोबारी थे।
बताया जा रहा है कि रुलानिया को कुछ दिन पहले ही फिरौती की धमकी मिली थी। सुबह करीब 5:40 बजे वे रोज की तरह जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे, तभी एक हमलावर अंदर घुसा और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही रमेश मौके पर गिर पड़े, जबकि हमलावर फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक, रमेश रुलानिया को पहले भी रोहित गोदारा गैंग की तरफ से धमकी मिली थी। परिजनों ने तब सुरक्षा की मांग भी की थी, लेकिन कुछ समय बाद सुरक्षा हटा ली गई। सवाल उठ रहा है कि अगर पुलिस सुरक्षा जारी रखती तो क्या यह हत्या टल सकती थी?
एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जिलेभर में नाकाबंदी कराई गई है। फिलहाल पुलिस इस केस को गैंगवार और फिरौती से जोड़कर देख रही है।
हत्या की खबर फैलते ही पूरा कुचामन सिटी गुस्से से उबल पड़ा। व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने एकजुट होकर शहर बंद का ऐलान कर दिया। सभी स्कूल, कॉलेज और बाजार बंद हैं। लोगों की मांग है कि जब तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक मृतक का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने पहले मिली धमकियों को गंभीरता से नहीं लिया। अगर कार्रवाई की जाती, तो रमेश आज जिंदा होते।
रोहित गोदारा, जिसका असली नाम रावताराम स्वामी है और वह बीकानेर का रहने वाला है, राजू ठेहट मर्डर केस का मास्टरमाइंड माना जाता है। उसने सिद्धू मूसेवाला और करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी भी ली थी। वह लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़ा है। उसके खिलाफ 32 से ज्यादा आपराधिक केस दर्ज हैं। 2022 में वह फर्जी पासपोर्ट के जरिए दुबई भाग गया था और वहीं से अपने गैंग को संचालित कर रहा है।
यह वारदात न सिर्फ राजस्थान पुलिस बल्कि राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही है। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस ने पहले ही सुरक्षा नहीं हटाई होती, तो शायद यह जघन्य हत्या टल जाती। यह केस राजस्थान की सुरक्षा व्यवस्था की सबसे बड़ी परीक्षा बनने जा रहा है।
*#कुचामन में व्यापारी की ह|त्या, सीसीटीवी वीडियो आया सामने..
— Bhupendra Singh Rathore (@bs_rupawat) October 7, 2025
कुचामन सिटी व्यापारी रमेश रुलानिया को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्|यारत कर दिया।
यह घटना प्रदेश में बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था की विफलता को उजागर करती है। राजस्थान में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि… pic.twitter.com/QhJAe273UV
मां से बढ़कर योद्धा नहीं, धान रोपनी के बीच बच्ची को गमले में तैराकर ममता का अनोखा प्रदर्शन
केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी: 4 रेल परियोजनाएं, 85 लाख से ज़्यादा लोगों को सीधा लाभ!
बिहार चुनाव 2025: अनंत सिंह 14 अक्टूबर को भरेंगे पर्चा, थामेंगे इस पार्टी का हाथ!
दिवाली-छठ पर 12 हजार स्पेशल ट्रेनें, मोदी कैबिनेट ने 24,634 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी
यूपी में जाति रैली बैन के बावजूद बृजभूषण का क्षत्रिय सम्मेलन, सियासी भूचाल!
बिहार: विकास की रफ़्तार, आगे या पीछे? 2025 चुनाव तय करेगा!
65 वर्षीय एक्शन स्टार पर नेटफ्लिक्स का बड़ा दांव, रिलीज से पहले 80 करोड़ में खरीदी फिल्म
जुबीन गर्ग मौत मामला: CID का समन, आठ में से एक ही हाजिर, यॉट पार्टी से जुड़े रूपकमल कलिता से पूछताछ
घाटशिला उपचुनाव: जनता भ्रष्ट हेमंत सरकार को सबक सिखाएगी - बाबूलाल मरांडी
रेस्टोरेंट में घुसा तेंदुआ, जान बचाने को भागा शख्स!