बिहार चुनाव 2025: अनंत सिंह 14 अक्टूबर को भरेंगे पर्चा, थामेंगे इस पार्टी का हाथ!
News Image

मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह ने 2025 का विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। उनके प्रतिनिधि संजीव कुमार ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है कि अनंत सिंह 14 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने सभी लोगों को नामांकन में शामिल होने का आग्रह किया है।

अनंत सिंह ने 2020 में निर्दलीय चुनाव जीता था, लेकिन AK47 मामले में सजा होने के बाद उनकी विधायकी चली गई थी। उपचुनाव में उनकी पत्नी नीलम देवी RJD के टिकट पर विधायक बनी थीं। 2024 में बिहार में NDA सरकार बनने के बाद नीलम देवी भी NDA में शामिल हो गई थीं।

संजीव कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा, 14 अक्टूबर को छोटे सरकार नामांकन करेंगे। इस गौरवशाली बेला में सभी जनता मालिक और समर्थकों से आशीर्वाद और प्यार की कामना है।

सूत्रों के अनुसार, अनंत सिंह 11 अक्टूबर को जनता दल यूनाइटेड (JDU) में शामिल हो सकते हैं। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। 2005 में अनंत सिंह पहली बार JDU के टिकट पर ही विधायक बने थे। 2010 में भी उन्होंने JDU के टिकट पर ही विधानसभा चुनाव जीता था। बाद में, नीतीश कुमार से रिश्ते खराब होने पर उन्होंने JDU छोड़ दी थी। 2015 और 2020 में वे निर्दलीय विधायक बने। AK47 मामले में सजा होने के बाद उनकी पत्नी नीलम देवी 2022 में हुए विधानसभा उपचुनाव में RJD के टिकट पर विधायक चुनी गईं। अब, अनंत सिंह फिर से JDU में वापसी करते हुए चुनाव में उतरने की तैयारी में हैं।

राजधानी पटना में पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव आयोग ने बताया है कि पहले चरण की वोटिंग के लिए 10 अक्टूबर 2025 को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। नामांकन की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर 2025 है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच की आखिरी तारीख 18 अक्टूबर 2025 है और नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर 2025 है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

टूटा हाथ, फिर भी मेले में हसीनाओं को देख नाचा अधेड़!

Story 1

रसायन विज्ञान में 2025 का नोबेल पुरस्कार: कितागावा, रॉबसन और याघी सम्मानित

Story 1

चीज़ें बदलने के लिए मुझे पावर चाहिए : चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान

Story 1

बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर सियासी घमासान, जानिए किसे मिल सकती है कितनी सीटें

Story 1

PoK में फिर उठी भारत से मदद की गुहार! कहा - पाकिस्तान डूबता टाइटैनिक, ये दुष्ट रहने लायक नहीं

Story 1

कोबरा से जर्मन शेफर्ड की भिड़ंत: मालिक के लिए जान की बाज़ी, कौन जीता?

Story 1

सेल्फी का शौक बना मौत का कारण: पर्वतारोही की बर्फ में दर्दनाक मौत, वीडियो वायरल

Story 1

मैथिली ठाकुर के चुनाव लड़ने की चर्चा पर पिता का बड़ा बयान, लालू यादव के शासन पर उठाए सवाल

Story 1

नवी मुंबई एयरपोर्ट: 92 मीटर पहाड़ काटकर बना रनवे, पीएम आज करेंगे उद्घाटन

Story 1

हार के बाद भी अकड़! पाक क्रिकेटर ने भारतीय स्टार को दी बॉक्सिंग की चुनौती