OnePlus यूजर्स के लिए खुशखबरी: OxygenOS 16 में मिलेंगे नए AI फीचर्स, 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च
News Image

OnePlus ने अपने यूजर्स को एक शानदार तोहफा देने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने पुष्टि की है कि OxygenOS 16 अपडेट इस महीने भारत में लॉन्च होगा, जिसमें यूजर्स को नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स मिलेंगे।

हालांकि, कंपनी ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि इन फीचर्स में क्या खास होगा और सबसे पहले किन डिवाइसों को यह अपडेट मिलेगा।

कंपनी का नया Android 16 आधारित OxygenOS 16 यूजर इंटरफेस 16 अक्टूबर को लॉन्च होने जा रहा है। OnePlus इंडिया ने एक्स (X) पर इसकी जानकारी साझा की है।

शेयर की गई इमेज में Intelligently Yours टैगलाइन लिखी है। साथ ही, इसमें नया OnePlus AI ब्रांडिंग भी दिखाई दे रहा है, जो स्पष्ट रूप से संकेत देता है कि इस बार AI की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

OxygenOS 16 का सबसे बड़ा आकर्षण इसका नया AI-सपोर्टेड सिस्टम है। फोन को स्मार्ट बनाने के लिए इसमें Google Gemini AI दिया गया है। उदाहरण के लिए, अगर आपने कहीं घूमने की योजना बनाई है, तो Mind Space में रखी फोटो और नोट्स देखकर AI खुद ही आपके लिए यात्रा योजना तैयार कर देगा।

इस बार फोन का इंटरफेस भी पहले से ज्यादा सरल और सुगम बनाया गया है। अब स्क्रीन स्क्रॉल करना, ऐप्स बदलना या नोटिफिकेशन जांचना और भी तेज और आसान होगा।

बैटरी परफॉर्मेंस और स्पीड में भी सुधार किया गया है। कंपनी का कहना है कि इसके कई मौजूदा फोन मॉडल्स को यह अपडेट मिलेगा, लेकिन फिलहाल पूरी लिस्ट कंपनी ने साझा नहीं की है।

OxygenOS 16 में फुल-स्क्रीन ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले का फीचर मिलने की उम्मीद है। इस नए वर्जन में पूरी स्क्रीन पर जानकारी दिखेगी। इसका फायदा यह होगा कि आपको बिना फोन अनलॉक किए ही ज्यादा डिटेल्स एक नजर में देखने को मिल जाएंगी।

Mind Space दरअसल एक AI हब है। इसे सबसे पहले OnePlus 13s फोन में पेश किया गया था। यह OnePlus AI Plus Mind सूट का हिस्सा है। इसकी मदद से आप Plus Key दबाकर या तीन उंगली से स्वाइप करके इवेंट, टिकट, रिजर्वेशन जैसी चीजें आसानी से सेव कर सकते हैं।

आपके द्वारा सेव की गई सभी सामग्री Mind Space में व्यवस्थित रूप से रखी जाती है। यहां AI खुद ही उसे कैटेगरी में बांट देता है, समझ लेता है और आवश्यक जानकारी निकालकर काम आसान कर देता है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

भाजपा सांसद खगेन मुर्मू से मिलने आईसीयू पहुंचीं ममता बनर्जी, हालत बताई स्थिर

Story 1

दिल्ली-NCR लबालब! करवा चौथ पर चांद दिखेगा या नहीं?

Story 1

सीजेआई पर जूता फेंकने के मामले में आप का प्रदर्शन, बीजेपी पर संविधान के अपमान का आरोप

Story 1

चीज़ें बदलने के लिए मुझे पावर चाहिए : चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान

Story 1

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर की भारत यात्रा: मुंबई में मोदी से करेंगे मुलाकात!

Story 1

बिहार चुनाव 2025: सीट बंटवारे पर सहमति जल्द, महागठबंधन पूरी तरह तैयार - अखिलेश सिंह

Story 1

क्या अक्षरा सिंह बिहार विधानसभा चुनाव में आजमाएंगी किस्मत? गिरिराज सिंह से मुलाकात ने मचाई हलचल

Story 1

बिहार चुनाव से पहले माले नेता मनोज मंजिल को झटका, हाईकोर्ट से राहत नहीं!

Story 1

घाटशिला उपचुनाव: जनता भ्रष्ट हेमंत सरकार को सबक सिखाएगी - बाबूलाल मरांडी

Story 1

झारखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी