मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक ब्यूटी पार्लर में दुर्लभ दो मुंहा सांप मिलने से सनसनी फैल गई। यह सांप रेड सैंड बोआ (Red Sand Boa) प्रजाति का है, जिसे गुड लक चार्म के नाम से भी जाना जाता है और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसकी कीमत करोड़ों रुपये तक आंकी जाती है।
घटना सीधी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के डीपी कॉम्प्लेक्स स्थित एक ब्यूटी पार्लर में हुई। पार्लर संचालिका किसी काम से पीछे बने कमरे में पानी लेने गई, तभी उसकी नजर इस सांप पर पड़ी। तत्काल ही वन विभाग को सूचना दी गई और वनपाल पंकज मिश्रा मौके पर पहुंचे और सांप का रेस्क्यू किया। उन्होंने बताया कि यह सांप विलुप्त होने की कगार पर खड़ी सैंड बोआ प्रजाति का है।
सांप को देखने के लिए ब्यूटी पार्लर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। एक स्नेक कैचर ने बताया कि यह सांप पहले भी कई बार इस ब्यूटी पार्लर में दर्शन देने आ चुका है और आज उसे पकड़ने में सफलता मिली। फिलहाल, सांप को मुकुंदपुर जू भेज दिया गया है।
रेड सैंड बोआ की खासियत यह है कि इसकी पूंछ की बनावट भी सिर की तरह होती है, जिसके कारण इसे दो मुंहा सांप कहा जाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 3 करोड़ से लेकर 25 करोड़ रुपये तक बताई जाती है। इसका शरीर तांबई-लाल या भूरे रंग का होता है, जो धूप में तांबे जैसा चमकता है।
यह सांप विषैला नहीं होता और इंसानों के लिए हानिकारक नहीं है। यह ज्यादातर खेतों या रेतीले स्थानों में पाया जाता है और चूहों का शिकार करके अपना पेट भरता है।
कुछ देशों में, इस सांप को लकी स्नेक या गुड लक चार्म के रूप में देखा जाता है। अंधविश्वास है कि इसे रखने से धन-संपत्ति और सौभाग्य प्राप्त होता है। इसी अंधविश्वास के कारण इसकी बड़े पैमाने पर अवैध तस्करी होती है, जिसके चलते यह सांप विलुप्ति की कगार पर पहुंच गया है।
सीधी : बाजार क्षेत्र के प्रतिष्ठित ब्यूटी पार्लर में सांप मिला है। जिसे देखने के लिए भीड़ जुड़ गई। ब्यूटी पार्लर संचालक ने सांप के रेस्क्यू के लिए वन विभाग को सूचना दी। जिसके बाद वनपाल पंकज मिश्रा ने रेस्क्यू किया। सांप विलुप्त प्रजाति सैंड बोआ का है। pic.twitter.com/DRg2GJkSn5
— Lallu Ram (@lalluram_news) October 5, 2025
दार्जिलिंग में कुदरत का कहर: भूस्खलन में 14 लोगों की दर्दनाक मौत
बिहार चुनाव 2025: हर बूथ पर 1200 से कम मतदाता, वोटिंग होगी लाइव!
वायरल: बुजुर्ग कपल ने बनाया शानदार वीडियो, बने सोशल मीडिया स्टार
सूर्यकुमार यादव का तीखा बयान: भारत-पाक में प्रतिद्वंद्विता तब, जब टक्कर बराबरी की हो!
दो साल से कम उम्र के बच्चों को खांसी की दवा नहीं, उत्तराखंड प्रशासन का सख्त निर्देश
विदर्भ ने रेस्ट ऑफ इंडिया को धूल चटाई, तीसरी बार जीता ईरानी कप!
इंडस्ट्री में शोक: मशहूर अभिनेत्री संध्या शांताराम का निधन
मेरठ में सरेआम मनचले की गुंडागर्दी: किशोरी से छेड़छाड़, पीटा और गला दबाकर जान लेने की कोशिश
भारत ने फिर पाकिस्तान को दिखाया, महिला टीम ने भी नहीं मिलाया हाथ
शिक्षक ने 7616 को लिखा Saven Thursday Six Harendra Sixtey , चेक वायरल होने पर निलंबन