बेजुबान जानवर और बच्चों के बीच का लगाव जगजाहिर है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो इस बात का सबूत है कि जानवर बच्चों को नुकसान नहीं पहुंचाते। जानवरों और इंसानों के बीच एक ऐसा रिश्ता होता है जो शब्दों से परे, इशारों को समझता है।
वीडियो में एक छोटा बच्चा अस्तबल में घोड़े को देखने पहुंचता है। काले रंग का घोड़ा उसे इतना भा जाता है कि वह उसे अपने पास बुलाता है। छोटे हाथों से इशारा करके वह घोड़े को बुलाता है।
कुछ देर बाद घोड़ा बच्चे की भाषा समझ जाता है और उसके करीब चला आता है।
घोड़ा जैसे ही बच्चे के पास आता है, एक दिल छू लेने वाला दृश्य दिखाई देता है। बच्चा घोड़े के मुंह को अपनी गोद में भरने की कोशिश करता है और उसे गले लगा लेता है। घोड़ा भी बच्चे से लिपट जाता है। इस दृश्य ने लोगों को भावुक कर दिया है।
यह वीडियो ट्विटर पर @itsme_urstruly नामक अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे 25 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने लायक हैं। एक यूजर ने लिखा कि इस घोड़े ने सच में बच्चे की मन की बात को समझ लिया। दूसरे यूजर ने लिखा कि इतना प्यारा बच्चा बुलाए तो भला कौन मना कर सकता है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि घोड़ा भी चाहता था कि इतने प्यारे बच्चे के गले लगे।
Horse doesn t refuse the invitation of a baby who calls him to pet him🥹 pic.twitter.com/P7od1sLnTf
— Wholesome Side of 𝕏 (@itsme_urstruly) September 29, 2025
बाल-बाल बचे प्रजापति, बोले- सब कुछ अचानक हुआ
एशिया कप जीतते ही बहन की शादी में पहुंचे अभिषेक शर्मा, भांगड़ा करते हुए वीडियो वायरल
फ़ैक्ट चेक: ट्रंप ने नहीं किया ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के 8 लड़ाकू विमान खोने का दावा, वीडियो में छेड़छाड़!
एशिया कप जीत के बाद, अभिषेक शर्मा ने बहन की शगुन सेरेमनी में युवराज सिंह के साथ मचाया भांगड़ा धमाल!
दशहरा 2025: दिल्ली-NCR में भारी ट्रैफिक जाम का अलर्ट, इन इलाकों से बचें
मैंने कोई माफी नहीं मांगी : ट्रॉफी विवाद में मोहसिन नकवी का पलटवार, अब BCCI क्या करेगा?
नेहरू कनेक्शन के बावजूद कांग्रेस ने RSS को बताया गद्दार !
अरे बाबा! ट्रक ड्राइवर ने बचाई जान, बाल-बाल बचा साइकिल सवार बच्चा, वायरल हुआ वीडियो
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले श्रेयस अय्यर का धमाका, जड़ा तूफानी शतक!
एशिया कप जीत के बाद अभिषेक शर्मा ने बहन की शादी के शगुन में किया जमकर भांगड़ा, युवी भी झूमे!