प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की 100 साल की गौरव यात्रा के सम्मान में विशेष डाक टिकट और 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करने के बाद राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है।
दिलचस्प बात यह है कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्मृति डाक टिकट की महत्ता बताते हुए सीधे तौर पर जवाहरलाल नेहरू का कनेक्शन जोड़ा। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी की परेड अहम होती है और 1963 में संघ के स्वयंसेवक भी आन बान और शान से परेड में शामिल हुए थे। उस समय नेहरू देश के प्रधानमंत्री थे।
नेहरू कनेक्शन से कांग्रेस नेताओं के लिए सीधे विरोध करना थोड़ा मुश्किल हो गया। परंतु, इसके बावजूद कांग्रेस ने एक घंटे बाद ही हिंदी में लंबा पोस्ट लिखते हुए गद्दारी वाली बात लिख दी।
दरअसल, 2018 में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के संघ मुख्यालय नागपुर जाने पर सवाल उठे थे। तब संघ ने जिक्र किया था कि जवाहरलाल नेहरू ने 3000 से ज्यादा संघ के स्वयंसेवकों को 1963 में रिपब्लिक डे परेड में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। संघ के एक पदाधिकारी रतन शारदा ने कहा था कि 1962 में चीन के साथ हुई जंग में सीमाओं पर संघ के स्वयंसेवकों की सेवा से नेहरू काफी प्रभावित हुए थे।
जिस डाक टिकट को पीएम ने जारी किया है उसमें 1963 की रिपब्लिक परेड दिखाई देती है जिसमें संघ के स्वयंसेवक हिस्सा लिए थे।
फिर भी कांग्रेस ने एक अक्तूबर को दोपहर 12.50 बजे एक्स पर लंबा पोस्ट लिखा। इसमें कहा गया, RSS देश को बांटने वाला संगठन है। आजादी के वक्त जिसके नेता न जेल गए, न अंग्रेजों ने लगाया कभी प्रतिबंध। 1942 में अंग्रेजों के खिलाफ शुरू हुए भारत छोड़ो आंदोलन में जब पूरा देश जेल जा रहा था, तब RSS इस आंदोलन को दबाने में अंग्रेजों की मदद कर रहा था।
कांग्रेस के पोस्ट में आगे कहा गया, आज ये RSS 100 साल का हो चुका है मगर इस 100 साल में इन्होंने एक भी काम ऐसा नहीं किया है, जिससे देश को नुकसान छोड़ कोई फायदा हुआ हो। ये हमारे देश का दुर्भाग्य है कि यहां RSS जैसे सांप्रदायिक और नफरती संगठन के कार्यकर्ता सीधे तौर पर सरकार चला रहे हैं।
*1963 :: Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS ) Cadres In Republic Day Parade pic.twitter.com/22WF07uq0T
— indianhistorypics (@IndiaHistorypic) December 26, 2019
ममता का राज: दुर्गा पंडाल में नमाज, बंगाल में इस्लामी नियम !
RSS के 100 वर्ष: भारतीय मुद्रा में पहली बार दिखी भारत माता, PM मोदी ने बताया संघ के खिलाफ साजिशें भी हुईं
किसानों के लिए खुशखबरी: रबी सीजन 2026-27 के लिए एमएसपी घोषित, गेहूं पर सबसे ज्यादा मुनाफा!
राजस्थान में जोरदार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, दशहरा पर मौसम का नया अलर्ट!
700+ विकेट, 15 हजार रन: इस दिग्गज का बांग्लादेश के लिए खेलना हमेशा के लिए हुआ बंद!
यशस्वी जायसवाल: टाइम मैगजीन की लिस्ट में छा गए इकलौते क्रिकेटर!
RBI का आम आदमी को झटका, रेपो रेट में नहीं हुआ कोई बदलाव
वेस्टइंडीज की 10 विकेट से जीत, फिर भी नेपाल में जश्न!
अभिनेता पर 41 हत्याओं का केस दर्ज हो: करुर भगदड़ पर संजय राउत का बड़ा बयान
आप भी एक आदिवासी, समझ सकती हैं हमारा दर्द : सोनम वांगचुक की पत्नी का राष्ट्रपति को पत्र, रिहाई की मांग