लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति ने मंगलवार को जेल में अपने ऊपर हुए हमले के बाद अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि हमलावर एक दुर्दांत अपराधी है जिसका नाम बिस्वास है और वह लंबे समय से जेल में बंद है।
प्रजापति ने कहा, मैं सौभाग्यशाली हूं कि इस हमले में मेरी जान बच गई। सब कुछ बहुत अचानक हुआ। मेरा किसी के साथ कोई विवाद नहीं था।
बता दें कि जेल में एक सफाई कर्मचारी ने प्रजापति पर हमला कर दिया था, जिसमें वे बुरी तरह घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए केजीएमयू अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार, जिला जेल अस्पताल में सफाई ड्यूटी पर तैनात एक बंदी के साथ कहासुनी के बाद यह झड़प हुई, जिसमें प्रजापति को चोटें आईं।
आरोप है कि सफाई ड्यूटी पर तैनात बंदी गुस्से में आ गया और उसने अलमारी के स्लाइडिंग हिस्से से गायत्री प्रजापति पर वार कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं। उन्हें तुरंत आवश्यक उपचार दिया गया और अब वे पूरी तरह स्वस्थ हैं।
अमेठी से समाजवादी पार्टी की विधायक महाराजी प्रजापति केजीएमयू अस्पताल पहुंचीं।
प्रजापति, जो समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सरकार (2012-2017) में मंत्री थे, दुष्कर्म सहित कई अन्य मामलों में न्यायिक हिरासत में हैं।
हमले के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि हाथापाई के दौरान कैदी ने प्रजापति पर कथित रूप से अलमारी के एक स्लाइडिंग हिस्से से हमला किया, जिससे उन्हें हल्की चोट आई। जेल अधिकारियों ने बताया कि प्रजापति को तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान की गई और अब वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
गैंगरेप के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे गायत्री प्रजापति डायबिटीज, बीपी, गुर्दा, कमर दर्द समेत दूसरी बीमारियों से ग्रसित होने के चलते जेल अस्पताल में भर्ती हैं। पूर्व मंत्री की बेटी अंकिता प्रजापति ने कहा कि उनके पिता के साथ बहुत अन्याय हुआ है और उनकी तबीयत अभी ठीक नहीं है। वे इमरजेंसी में हैं।
*#WATCH | Lucknow, UP | On being injured in jail after a scuffle broke out with a cleaning staff, Former Minister Gayatri Prajapati claims, It was a vicious criminal. His name is Biswas... He has been in jail for a long time... I am happy that my life was saved. All of it… pic.twitter.com/cVsmsygtkJ
— ANI (@ANI) September 30, 2025
अनुपम खेर ने की इटली के काउंसल जनरल से मुलाकात, सिनेमा और संस्कृति पर हुई खास चर्चा
बीमा के लिए बेटे ने रची खौफनाक साजिश, मां-बाप और पत्नी की हत्या!
यशस्वी जायसवाल: टाइम मैगजीन की लिस्ट में छा गए इकलौते क्रिकेटर!
RSS के 100 वर्ष: भारतीय मुद्रा में पहली बार दिखी भारत माता, PM मोदी ने बताया संघ के खिलाफ साजिशें भी हुईं
शादी में हंगामा: कार न मिलने पर दूल्हे का तांडव, वीडियो वायरल!
गजब! 16 ओवर में 182 रन चेज, ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को धो डाला!
मासूम ऑटो के पहिए के नीचे, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी
नदी में मगरमच्छ, नाव पर हाथी का हमला! दहशत में पर्यटक
झूले पर बदली लड़के की खुशी, लड़की का उतरा रंग!
बाल-बाल बचे प्रजापति, बोले- सब कुछ अचानक हुआ