सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो लोगों को डरा रहा है। जंगल सफारी का आनंद ले रहे पर्यटकों का समूह अचानक एक भयानक हादसे का शिकार हो गया।
नदी मगरमच्छों से भरी है और पर्यटक नाव में बैठकर उसे पार कर रहे थे। सबकुछ सामान्य था, तभी घने जंगल से एक विशाल हाथी निकला और पीछे चल रही नाव पर हमला कर दिया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही हाथी नदी किनारे पहुंचा, वह गुस्से में था। नाविक ने स्थिति को भांपकर चप्पू से नाव को तेजी से भगाने की कोशिश की, लेकिन हाथी की गति और ताकत के आगे उसकी कोशिश नाकाम रही।
कुछ ही सेकंड में हाथी नाव तक पहुंच गया और अपने विशाल दांतों और सूंड से नाव पर हमला कर दिया। हाथी के हमले से नाव डगमगाने लगी और उसमें बैठे पर्यटक चीख-पुकार मचाने लगे। अचानक एक जोरदार झटके में नाव पलट गई और कई पर्यटक नदी में गिर गए।
चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मगरमच्छों वाली नदी में इंसानों का इस तरह गिरना बेहद खतरनाक था। हालांकि, एक अन्य वीडियो में दिखाया गया है कि पर्यटक नदी में लगे एक पेड़ की आड़ में छिप गए और उन्होंने पत्थर और लकड़ियां मारकर हाथी को वहां से भगाया। राहत की बात यह थी कि जहां हाथी का हमला हुआ वहां मगरमच्छ नहीं थे।
यह घटना बोत्सवाना के ओकावांगो डेल्टा के उथले पानी में हुई।
यूजर्स भी इस वीडियो को देखकर हैरान हैं। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोगों ने देखा है और कई लोगों ने लाइक भी किया है। लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, क्या ये लोग बच गए, कोई बताएगा? एक अन्य यूजर ने लिखा, क्या ये सब टूर पैकेज में शामिल होता है? वहीं, एक और यूजर ने लिखा, ऐसी खतरनाक जगह घूमने आते ही क्यों हो भाई।
So this happened in the shallow waters of the Okavango Delta, Botswana, on Saturday...🐘pic.twitter.com/oF6SU2Q6r2
— Volcaholic 🌋 (@volcaholic1) September 29, 2025
प्लीज रुक जाओ, कितने पैसे चाहिए... न्यूयॉर्क में रेप की घटना से दहला अमेरिका
एशिया कप ट्रॉफी विवाद: नकवी ने भारत पर लगाए गंभीर आरोप, उलझा मामला!
बहन की शादी में जीजा संग अभिषेक शर्मा का भांगड़ा, वीडियो हुआ वायरल!
फ़ैक्ट चेक: ट्रंप ने नहीं किया ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के 8 लड़ाकू विमान खोने का दावा, वीडियो में छेड़छाड़!
फिलीपींस में भूकंप का तांडव: 6.9 तीव्रता के भूकंप से मची तबाही, 69 की मौत, वीडियो वायरल
गौतम अदाणी ने कहा, नवी मुंबई एयरपोर्ट हजारों हाथों और दिलों का स्मारक!
खुशखबरी! आपकी किश्त की रकम में नहीं होगी बढ़ोतरी, RBI ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव
दोस्तों के सामने हीरो बनने चला बेटा, पिता ने बना दी चकरी!
लाइव मीटिंग में महिला ने उतारे कपड़े, मचा हड़कंप!
क्या चिदंबरम बीजेपी को फायदा पहुंचा रहे हैं? 26/11 हमले वाले बयान पर कांग्रेस में खलबली