गजब! 16 ओवर में 182 रन चेज, ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को धो डाला!
News Image

माउंट माउंगानुई में खेले गए पहले टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया। इस जीत के साथ मेहमान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 181 रन बनाए।

न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम ने 6 रन पर ही अपने 3 विकेट गंवा दिए थे।

यहाँ से टॉम रॉबिन्सन ने डेरिल मिचेल के साथ चौथे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। डेरिल मिचेल 34 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद रॉबिन्सन ने बेवोन जैकब्स के साथ पांचवें विकेट के लिए 64 रन जोड़े।

टॉम रॉबिन्सन ने 66 गेंदों में 5 छक्कों और 6 चौकों के साथ नाबाद 106 रन बनाए, लेकिन उनकी सेंचुरी बेकार चली गई। बेवोन जैकब्स ने 21 गेंदों में 20 रन की पारी खेली।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बेन ड्वारशुइस ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। जोश हेजलवुड और मैथ्यू शॉर्ट को 1-1 सफलता मिली।

जवाब में, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 16.3 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी। ट्रेविस हेड ने कप्तान मिचेल मार्श के साथ 5.3 ओवरों में 67 रन की साझेदारी की।

ट्रेविस हेड 18 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए।

मिचेल मार्श ने मैथ्यू शॉर्ट के साथ दूसरे विकेट के लिए 68 रन जोड़ते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

मैथ्यू शॉर्ट 18 गेंदों में 2 छक्कों और 2 चौकों के साथ 29 रन बनाकर आउट हुए।

मिचेल मार्श ने 43 गेंदों में 5 छक्कों और 9 चौकों के साथ 85 रन बनाए।

मार्श और शॉर्ट के आउट होने के बाद टिम डेविड ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 12 गेंदों में 21 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

जुबीन गर्ग मौत मामले में CID को बड़ी सफलता, मोबाइल बरामद, खुलेंगे राज!

Story 1

बंगाली मुस्लिम भी हिंदू : तसलीमा नसरीन के बयान पर जावेद अख्तर की प्रतिक्रिया

Story 1

अमेरिकी सरकार का शटडाउन : भारत पर क्या होगा असर?

Story 1

फिलीपींस में विनाशकारी भूकंप: 69 की मौत, मलबे में दबे कई!

Story 1

अफगानिस्तान में इंटरनेट ब्लैकआउट: तालिबान ने क्यों काटी संचार की डोर?

Story 1

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए दशहरा से पहले दिवाली का तोहफा: महंगाई भत्ता 3% बढ़ा!

Story 1

एशिया कप जीतते ही बहन की शादी में पहुंचे अभिषेक शर्मा, भांगड़ा करते हुए वीडियो वायरल

Story 1

धरती एक विशाल बिल्ली और ऑस्ट्रेलिया उसकी गेंद!

Story 1

एशिया कप ट्रॉफी विवाद: नकवी ने भारत पर लगाए गंभीर आरोप, उलझा मामला!

Story 1

राजस्थान में ट्रैक्टर चोरी! शोरूम से नया स्वराज ट्रैक्टर उड़ा ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना