मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में 3% की वृद्धि की है। अब डीए 58% हो गया है। यह वृद्धि 1 जुलाई, 2025 से प्रभावी होगी।
इस फैसले से 49.2 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68.7 लाख पेंशनरों को लाभ मिलेगा। सरकार के खजाने पर सालाना 10,084 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा।
कर्मचारियों को तीन महीने का एरियर भी दिया जाएगा, जिससे त्योहारों के समय में उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।
उदाहरण के तौर पर, यदि किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹30,000 है, तो उसे प्रति माह ₹900 अतिरिक्त मिलेंगे, वहीं ₹40,000 वेतन वाले कर्मचारी को ₹1,200 अतिरिक्त मिलेंगे। तीन महीनों में, बकाया राशि कुल ₹2,700 से ₹3,600 होगी।
महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में यह वृद्धि सरकार द्वारा कर्मचारियों के जीवन स्तर को बनाए रखने के लिए की गई है।
नए सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स को भी मंजूरी
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कैबिनेट मीटिंग में 4 नए सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है। इन प्रोजेक्ट के तहत ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पंजाब में 4,594 करोड़ रुपए के निवेश से प्लांट्स लगाए जाएंगे।
57 नए केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे
सरकार ने 17 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 57 नए केंद्रीय विद्यालयों (केवी) को भी मंजूरी दी है। इनमें से 20 केवी उन जिलों में खुलेंगे, जहाँ वर्तमान में कोई केवी नहीं है।
#CabinetDecisions ||
— All India Radio News (@airnewsalerts) October 1, 2025
Union Cabinet approves an increase in DA and DR by 3%. It will be effective from 1st July 2025, and the financial implications of it will be Rs 10,084 crore per year. @AshwiniVaishnaw pic.twitter.com/NqdZmxq2rt
इंग्लैंड की लायंस टीम में तूफान: दोनों हाथों से गेंद और बल्ले से मचाएगा तहलका!
गजब! 16 ओवर में 182 रन चेज, ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को धो डाला!
एशिया कप 2025 के बाद अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 में बनाया अभूतपूर्व वर्ल्ड रिकॉर्ड
छींक आने पर ट्रंप ने हेल्थ मिनिस्टर से कहा, उम्मीद है मुझे कोविड नहीं होगा!
बिहार को मोदी सरकार का तोहफा: खुलेंगे 19 नए केंद्रीय विद्यालय
मैं अंडरवियर थोड़े दिखा रही हूं : बिग बॉस 19 में कुनिका के आंसू, एक साथ 8 हुए नॉमिनेट!
AI वीडियो क्रिएशन का नया युग: OpenAI ने लॉन्च किया Sora 2 और सोशल मीडिया ऐप
तौकीर रजा के दामाद का महल बुलडोजर से जमींदोज, नाले पर कब्जा कर बनाया था
नोएडा में 1 और 2 अक्टूबर को निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, वरना हो सकती है परेशानी!
अक्टूबर में होगी सामान्य से अधिक बारिश, मौसम विभाग का पूर्वानुमान!