तौकीर रजा के दामाद का महल बुलडोजर से जमींदोज, नाले पर कब्जा कर बनाया था
News Image

बरेली में हिंसा के आरोपियों के खिलाफ योगी सरकार का बुलडोजर एक्शन जारी है। तौकीर रजा और उनके रिश्तेदारों के अवैध साम्राज्य को मिट्टी में मिलाया जा रहा है।

बरेली हिंसा के आरोप में अब तक 73 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी ताजिम मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में मौलाना तौकीर रजा के खास डॉ. नफीस और नदीम भी शामिल हैं, जिन्हें पुलिस ने हिंसा का मास्टरमाइंड बताया है। आरोपियों की 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त की गई है।

मंगलवार को तौकीर रजा के एक बेहद खास शख्स की अवैध इमारत पर बुलडोजर चला। यह शख्स कोई और नहीं, बल्कि तौकीर रजा का दामाद और व्यापार में साझीदार मोहसिन रजा है।

मोहसिन रजा की आलीशान कोठी बरेली के रजा चौक इलाके में स्थित थी। इसे गिराने के लिए जब बुलडोजर पहुंचा तो सबसे पहले कुछ ई-रिक्शा को दीवार की तरह खड़ा किया गया, ताकि बुलडोजर आगे न बढ़ पाए। प्रशासन को इन्हें हटाने में मशक्कत करनी पड़ी।

इसके बाद, ड्यूटी पर लगे अधिकारियों का सामना वहां मौजूद भीड़ से हुआ, जिनमें से कई लोग बुलडोजर की कार्रवाई रोकने के लिए प्लानिंग के साथ लगाए गए थे।

मोहसिन रजा ने अधिकारियों को दस्तावेज दिखाकर उलझाने की कोशिश की। उसने कोर्ट का स्टे ऑर्डर होने की बात कही, लेकिन वह सही दस्तावेज नहीं दिखा पाया।

मोहसिन रजा का कहना था कि उसका 1971 का नक्शा पास है, जबकि बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) 1974 में बना है।

सच्चाई यह है कि मोहसिन रजा की यह इमारत सरकारी जमीन पर खड़ी की गई थी। उसने नाले को बंद कर उसके ऊपर अवैध रूप से इमारत बना ली थी।

इसके बाद, मोहसिन रजा ने मुस्लिम कार्ड खेला। उसने अधिकारियों और पुलिस के जवानों से उलझने की कोशिश की। पुलिस के साथ भी बदतमीजी की कोशिश की। प्रशासन को यह समझ आ गया कि जब तक मोहसिन यहां रहेगा, तब तक कार्रवाई नहीं हो पाएगी।

मोहसिन रजा को हिरासत में ले लिया गया और पुलिस जीप में बैठाकर ले जाया गया। इस पर विक्टिम कार्ड खेलते हुए उसने कहा, हमें मुसलमान होने की सजा दी जा रही है।

इमारतों के ऊपर I LOVE MUHAMMAD लिखा पोस्टर लगा था। बुलडोजर कार्रवाई रोकने के लिए कई लेयर में इंतजाम किए गए थे।

प्रशासन ने भी पूरी तैयारी की थी। आरएएफ टीम और पीएससी के जवान बॉडीगार्ड जैकेट पहनकर तैनात थे। महिला गार्ड्स की भी तैनाती की गई थी। चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही थी। आसमान से ड्रोन से निगरानी की जा रही थी। बिजली विभाग के लोगों को भी बुला लिया गया था।

मोहसिन रजा की अवैध इमारत पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू हुई तो मोहसिन के लोगों ने बदतमीजी शुरू कर दी। पुलिस-प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए तौकीर रजा के दामाद मोहसिन रजा के पाप का किला ढहा दिया।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

एशिया कप जीत के बाद, अभिषेक शर्मा ने बहन की शगुन सेरेमनी में युवराज सिंह के साथ मचाया भांगड़ा धमाल!

Story 1

PoK में पाकिस्तानी सेना का तांडव: अपने ही लोगों पर बरसाई गोलियां, 10 की मौत, 100 घायल; प्रदर्शनकारियों ने छीने हथियार, सैनिकों की पिटाई

Story 1

जिंदा रहते बेसुध, मौत के बाद जागा प्रशासन: प्रेम जाल, प्रताड़ना और बुलडोजर की कहानी

Story 1

दिव्यांग डिलीवरी बॉय का मैसेज पढ़कर नम हुईं आंखें, सोशल मीडिया पर वायरल

Story 1

आई लव मोहम्मद के जवाब में NCR में लगे आई लव महादेव और आई लव योगी के पोस्टर!

Story 1

अंडर-19 में वैभव और वेदांत का धमाका, शतकों की बरसात!

Story 1

बेकाबू ट्रैक्टर! खेत में हुआ तूफानी मंजर, दंग रह गए लोग

Story 1

फैक्ट चेक: गाजा के लिए नहीं, तुर्की फुटबॉल फैंस के जश्न का है वायरल वीडियो

Story 1

आज़ाद भारत के इतिहास में पहली बार मुद्रा पर भारत माता की तस्वीर!

Story 1

गजब! 16 ओवर में 182 रन चेज, ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को धो डाला!