नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) की ताज़ा रिपोर्ट ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर फिर से बहस छेड़ दी है। हत्याओं में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन कुल अपराध दर में वृद्धि चिंताजनक है।
2023 में बिहार में 2,862 हत्या के मामले दर्ज हुए। 2021 (2,799) और 2022 (2,930) से यह आंकड़ा थोड़ा कम है। 2001 में 3,643 हत्याएं दर्ज हुई थीं। 2020 तक यह आंकड़ा लगभग 3,000 के ऊपर बना रहा।
यह गिरावट सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए सकारात्मक संकेत हो सकती है, खासकर जब विधानसभा चुनाव नजदीक हैं।
एनसीआरबी के अनुसार, बिहार में हत्या की सबसे बड़ी वजह व्यक्तिगत दुश्मनी है। 2023 में 703 हत्याएं व्यक्तिगत रंजिश के कारण हुईं।
भूमि विवाद के 500 मामले, पारिवारिक झगड़े में 345 हत्याएं, प्रेम प्रसंग में 259, आर्थिक लाभ के लिए 238, पैसे के लेन-देन में 160 और दहेज संबंधित 91 हत्याएं हुईं।
राजनीतिक कारणों से सिर्फ 2 हत्याएं हुईं। जातिगत (9), जादू-टोना (7) और धार्मिक कारण (1) से होने वाली हत्याएं बेहद कम रहीं।
2013 में प्रति लाख आबादी पर अपराध दर 183.7 थी। 2016 में यह 281.9 हो गई। 2020 में कोरोना काल में यह 211.3 थी, लेकिन 2023 में 277.5 तक पहुंच गई। बिहार में अपराध दर का ग्राफ अभी भी ऊपर जा रहा है, भले ही हत्याओं में थोड़ी गिरावट दिख रही हो।
चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दल इस रिपोर्ट के आंकड़ों को अपने तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। कोई सुधार का दावा करेगा तो कोई असल तस्वीर को उजागर करने की कोशिश करेगा।
#BJP - #JDU सरकार में अपराध का अड्डा बना बिहार !#Bihar#BiharElections2025 pic.twitter.com/0cmV9DwLpm
— Dharmesh J Soni (@DJSoniSpeaks) September 30, 2025
मुस्लिम लीग के साथ सरकार क्यों? AAP सांसद ने RSS पर दागे तीखे सवाल
आज़ाद भारत के इतिहास में पहली बार मुद्रा पर भारत माता की तस्वीर!
तौकीर रजा के दामाद का महल बुलडोजर से जमींदोज, नाले पर कब्जा कर बनाया था
TV9 फेस्टिवल ऑफ इंडिया में उमड़ा जनसैलाब, CM रेखा गुप्ता ने बांधे तारीफों के पुल!
विराट कोहली के दीवाने WWE दिग्गज रैंडी ऑर्टन को RKO लगाने में यूट्यूबर फेल!
नवी मुंबई एयरपोर्ट: उद्घाटन से पहले अडानी का बड़ा बयान, हजारों दिलों से बना स्मारक
यश राज फिल्म्स का सुनहरा अवसर: दमदार कहानी है तो बॉलीवुड में बनाएं करियर!
पवन सिंह-उपेंद्र कुशवाहा जोड़ी: बिहार में बीजेपी का ऑपरेशन शाहाबाद क्या है?
बीमा के लिए बेटे ने रची खौफनाक साजिश, मां-बाप और पत्नी की हत्या!
आखिर घोड़े ने समझ ली बच्चे के मन की बात, पूरी कर दी हसरत