आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूरे होने पर कई गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने संघ से पूछा है कि 100 सालों में एक भी आरएसएस प्रमुख दलित, पिछड़ा, या आदिवासी क्यों नहीं बना?
संजय सिंह ने यह भी पूछा कि जिन्ना की मुस्लिम लीग के साथ मिलकर संघ के लोगों ने सरकार क्यों बनाई? उन्होंने आरोप लगाया कि आजादी के आंदोलन में संघ ने क्रांतिकारियों की मुखबिरी की और अपने लोगों को अंग्रेजों की सेना में भर्ती कराया।
संजय सिंह ने यह भी सवाल उठाया कि संघ ने भारत की आन-बान और शान तिरंगे झंडे का विरोध क्यों किया और अपने मुख्यालय पर 52 साल तक तिरंगा क्यों नहीं फहराया? उन्होंने कहा कि जो राष्ट्र के नहीं हुए, हम उनके नहीं।
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने भी RSS पर निशाना साधा। उन्होंने चिंता जताई कि क्या दिल्ली के स्कूलों में आरएसएस को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाएगा और क्या नाथूराम गोडसे को देशभक्त के तौर पर पढ़ाया जाएगा?
उन्होंने कहा कि आरएसएस इतिहास को इसलिए बदलना चाहती है क्योंकि उसका कोई इतिहास ही नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में और अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन में अनुपस्थित था, लेकिन गांधी की हत्या के समय मौजूद था।
कांग्रेस सांसद ने यह भी पूछा कि अगर बच्चों को आरएसएस की स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका पढ़ाई गई, तो क्या उसमें इतना लिखा होगा कि पेज को जानबूझकर खाली छोड़ा गया है? उन्होंने कहा कि शिक्षा विज्ञान, ज्ञान और संवैधानिक मूल्यों के लिए होती है, शाखा-शैली में ब्रेनबॉश करने के लिए नहीं।
मणिकम टैगोर ने मांग की कि आरएसएस को जवाब देना चाहिए कि उसने तिरंगे का विरोध क्यों किया, स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा क्यों नहीं लिया, और गांधी की हत्या के बाद उसे प्रतिबंधित क्यों किया गया? उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों को इतिहास मिलना चाहिए, आरएसएस का झूठ नहीं।
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरएसएस की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर एक डाक टिकट जारी की और कहा कि संघ के स्वयंसेवक देश की सेवा में जुटे हैं और समाज को सशक्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संघ ने कई बलिदान दिए, लेकिन भाव एक ही रहा - राष्ट्र प्रथम। उन्होंने यह भी कहा कि आजादी के बाद संघ को कुचलने का प्रयास किया गया।
100 वर्ष पूरे होने पर RSS से कुछ तीखे , कड़वे और सच्चे सवाल।
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) October 1, 2025
100 सालों में 1 भी RSS प्रमुख दलित, पिछड़ा, आदिवासी क्यों नहीं बना ?
जिन्ना की मुस्लिम लीग के साथ मिलकर तुम्हारे आकाओं ने सरकार क्यों बनाई ?
आजादी के आंदोलन में क्रांतिकारियों की मुखबिरी क्यों की ?
संघ के लोगों को… pic.twitter.com/OMvwM0ZeYA
संघ का मकसद व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण का: शताब्दी समारोह में पीएम मोदी
एशिया कप जीतते ही बहन की शादी में पहुंचे अभिषेक शर्मा, भांगड़ा करते हुए वीडियो वायरल
राष्ट्रपति मुर्मू से मिले सेना प्रमुख, नवरात्रि की दी शुभकामनाएँ
पीएम किसान योजना से पहले किसानों को बड़ा तोहफा: दाल उत्पादन पर सरकार ख़र्च करेगी 11000 करोड़!
संस्कृति को धर्म से न जोड़ें: तस्लीमा नसरीन और जावेद अख्तर में सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस!
मुझे छोड़ने के लिए कितने पैसे लोगे? घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, CCTV में कैद
OpenAI का सोरा 2: YouTube और Instagram को देगा कड़ी टक्कर!
नोएडा में 1 और 2 अक्टूबर को निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, वरना हो सकती है परेशानी!
दिल्ली-NCR में अक्टूबर में ठंड और कोहरे का साया!
फिलीपींस में भूकंप से तबाही: सड़कों पर लाशें, 60 से अधिक मौतें