पवन कल्याण की आगामी फिल्म दे कॉल हिम ओजी को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ती जा रही है। निर्माताओं ने फिल्म में अभिनेता प्रकाश राज के किरदार और उनके लुक का अनावरण कर दिया है।
डीवीवी एंटरटेनमेंट ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर प्रकाश राज का पोस्टर जारी किया है, जिसमें वे सत्या दादा के किरदार में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में, प्रकाश राज गंभीर मुद्रा में कुछ विचारमग्न दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने मैरून कुर्ता पहना है और आंखों पर चश्मा लगा रखा है। उनके ऊपर एक शॉल भी डाला हुआ है।
फिल्म का निर्देशन सुजीत कर रहे हैं और इसका निर्माण डीवीवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले हो रहा है।
इस महीने की शुरुआत में, पवन कल्याण के जन्मदिन पर दे कॉल हिम ओजी की एक झलक जारी की गई थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वीडियो में पवन कल्याण का किरदार ओजी एक पत्र पढ़ता हुआ दिखाई देता है, जिसमें उसे जन्मदिन की बधाई के साथ धमकी भी दी जाती है।
फिल्म में पवन कल्याण के साथ इमरान हाशमी, प्रियंका अरुल मोहन, प्रकाश राज और श्रीया रेड्डी जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
पहले यह फिल्म 27 सितंबर 2024 को रिलीज होनी थी, लेकिन अब यह 25 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पवन कल्याण के प्रशंसक उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दे कॉल हिम ओजी को 2025 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक माना जा रहा है।
Here’s the versatile force Prakash Raj in #OG 🔥#TheyCallHimOG @prakashraaj pic.twitter.com/NiKjAtc1Qv
— DVV Entertainment (@DVVMovies) September 18, 2025
पाकिस्तान और सऊदी अरब की ऐतिहासिक रक्षा डील: क्या भारत का खेल बिगड़ेगा?
SL बनाम AFG: नबी का तूफान, एक ओवर में 5 छक्के जड़कर बनाया धांसू रिकॉर्ड
ट्रम्प का विंडसर कैसल में शाही स्वागत: 155 फीट लंबी टेबल पर खास डिनर!
बुर्ज खलीफा पर छाया मोदी का रंग, जन्मदिन की अद्भुत बधाई!
हिमाचल में आफत की बारिश: बिलासपुर में भूस्खलन, मलबे में फंसी HRTC बसें
AI बना बड़ा खतरा: करण जौहर ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा!
श्रेयस अय्यर सस्ते में आउट, साई सुदर्शन और पडिक्कल ने दिखाया दम!
पवन कल्याण की OG : प्रकाश राज का सत्या दादा अवतार हुआ उजागर!
ई-रिक्शा में बाइक का इंजन! भारत में प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन, वीडियो वायरल
शबाना आजमी की प्रेम कहानी: पहले लिव-इन, फिर सगाई और नशे में हुई शादी