शबाना आजमी, बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री, 18 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी, खासकर प्रेम संबंध, हमेशा चर्चा में रहे हैं।
शबाना आजमी का पहला नाम फिल्म डायरेक्टर शेखर कपूर के साथ जुड़ा। 1983 में शेखर कपूर ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म मासूम बनाई। इसी फिल्म के दौरान दोनों करीब आए और उनका रिश्ता प्यार में बदल गया।
शबाना और शेखर लिव-इन में रहने लगे। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और दोनों में तकरार होने लगी। कुछ समय बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया, लेकिन प्रोफेशनली वे एक-दूसरे से जुड़े रहे। शेखर कपूर, देवानंद के भतीजे थे।
शेखर से रिश्ता टूटने के बाद शबाना आजमी की सगाई एक्टर बेंजामिन गिलानी से हुई। यह रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चल पाया और टूट गया।
इसके बाद शबाना की मुलाकात जावेद अख्तर से हुई। दोनों को प्यार हो गया। उस समय जावेद अख्तर शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे भी थे। इसलिए दोनों का रिश्ता बहुत जटिल था। अंत में, दोनों ने शादी करने का फैसला किया।
एक इंटरव्यू में एक्टर अनु कपूर ने उनकी शादी के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि जावेद अख्तर और शबाना आजमी की शादी उन्होंने ही करवाई थी। उन्होंने बताया कि शादी की रात जावेद नशे में धुत थे।
अनु कपूर ने बताया कि शबाना अंदर बैठकर किताब पढ़ रही थीं। उन्होंने शबाना से कहा कि अब फैसला कर लो। फिर वे जावेद अख्तर के पास गए और उनसे पूछा कि क्या वे तैयार हैं। जावेद ने हामी भरी। इसके बाद, अनु कपूर ने शबाना से पूछा, और उन्होंने भी हामी भर दी।
अनु कपूर ने अपने ड्राइवर के साथ आधी रात को मौलवी को लेने निकले। उन्होंने बोनी कपूर, अनिल कपूर और कुछ अन्य लोगों को फोन करके बुलाया। सुबह तक दोनों की शादी हो गई।
Sir @Javedakhtarjadu is it true? You was drunk when you got married with @AzmiShabana? Peene Ke chakkar Main Kya Kya Ho Gaya Na Sir.🤪 pic.twitter.com/4hyQcXizMk
— KRK (@kamaalrkhan) October 24, 2024
इंतजार खत्म! महावतार नरसिम्हा 19 सितंबर को ओटीटी पर दहाड़ेगी
टैरिफ युद्ध के बीच बदले ट्रंप के सुर: मैं भारत और पीएम मोदी दोनों के बहुत करीब हूं
पलटने का इंतजार! ट्रक पलटने पर बचाने के लिए दो घंटे से पीछे चल रहे लोग, मानवता या कुछ और?
पाकिस्तानी खिलाड़ी की गेंद से मैदान पर हादसा, अंपायर हुए घायल!
पाकिस्तान पर हमला, तो सऊदी भी लड़ेगा साथ! हुआ ऐतिहासिक रक्षा समझौता
सेबी ने अडानी समूह को दी क्लीन चिट, उल्लंघन का कोई सबूत नहीं
होमवर्क न करने पर मासूम बच्ची का गजब बहाना, वीडियो हुआ वायरल
यह मैं क्यों बताऊंगा भाई आपको? कुलदीप यादव का रिपोर्टर को मजेदार जवाब, वीडियो वायरल
राजा चार्ल्स का पीएम मोदी को जन्मदिन का विशेष उपहार: कदम्ब का पौधा!
जनजातीय नायकों को CM यादव की श्रद्धांजलि: बिना मुकदमे तोप से उड़ाए गए थे शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ