हिमाचल में आफत की बारिश: बिलासपुर में भूस्खलन, मलबे में फंसी HRTC बसें
News Image

हिमाचल प्रदेश में रात भर हुई भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। बिलासपुर में गुरुवार सुबह हुई मूसलाधार वर्षा से भारी नुकसान हुआ है।

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर समलेटू में भूस्खलन के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है, जिससे हाईवे बंद हो गया है।

स्वारघाट उपमंडल के तहत मतनोह-मुझेड संपर्क मार्ग भारी बारिश के चलते बंद हो गया है। सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और पत्थर आ गिरे हैं। हालांकि, लोगों की जमीनें तबाह हुई हैं, लेकिन जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

फोरलेन पर भगेड़ फ्लाईओवर के नीचे मलबा आने के कारण घुमारवीं-बिलासपुर मार्ग भी बंद हो गया है। फ्लाईओवर के नीचे हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की दो बसें मलबे में फंस गईं, जिन्हें लगभग दो घंटे के बाद निकाला गया।

स्वारघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत कुटेहला के मतनोह गांव में वर्षा के दौरान पहाड़ी से पानी और मलबा आने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। खेत, आम के बगीचे और खड़ी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं। खेतों की उपजाऊ मिट्टी बह जाने से भविष्य में खेती करना भी मुश्किल हो जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्राकृतिक आपदा से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

बिलासपुर शहर में भी भारी वर्षा के कारण पांच घरों में पानी घुस गया। सिनेमा कॉलोनी में संदीप के घर का एक हिस्सा भूस्खलन के कारण हवा में लटक गया। शहर की कई दुकानों में भी पानी घुसा और सड़कें मलबे से भर गईं।

सिनेमा कॉलोनी के पास एक नाली की पुलिया मलबे से भर जाने के कारण नाली का पानी डायवर्ट हो गया, जिससे शहर के चेतना चौक की दुकानों के आसपास पानी भर गया। चेतना चौक के आसपास दो स्थानों पर भूस्खलन भी हुआ है, जिससे दो गलियों के लिए जाने वाले लिंक रोड बंद हो गए हैं। हालांकि, भूस्खलन से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

खेत में केकड़े, फिर तैयार फसल! चीन की अनोखी जैविक खेती

Story 1

बाढ़ पीड़िता से उलझीं कंगना रनौत, सुनाई अपने रेस्टोरेंट की बिक्री की कहानी

Story 1

उत्तराखंड में मौसम का कहर: नदियां उफान पर, 2500 पर्यटक फंसे, रेड अलर्ट जारी

Story 1

एशिया कप में बवाल: पाकिस्तानी फील्डर के थ्रो से अंपायर लहूलुहान, मैदान छोड़ना पड़ा!

Story 1

राहुल गांधी के वोट चोरी आरोप पर बिहार में सियासी घमासान, JDU नेताओं का करारा जवाब

Story 1

ई-रिक्शा में बाइक का इंजन! भारत में प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन, वीडियो वायरल

Story 1

वाईफाई बंद होने पर बेटा बना हैवान! मां को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, जयपुर में सनसनी

Story 1

केरल में छात्रों का तूफानी प्रदर्शन, मुख्यमंत्री से गृह विभाग त्यागने की मांग!

Story 1

राजा चार्ल्स का पीएम मोदी को जन्मदिन का विशेष उपहार: कदम्ब का पौधा!

Story 1

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप: सचिन चूके 40 सेंटीमीटर से, नीरज भी रहे फीके, त्रिनिदाद ने जीता गोल्ड