टोक्यो में चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के जेवलिन थ्रो फाइनल में भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों को निराशा हाथ लगी। ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पदक की दौड़ से जल्दी बाहर हो गए।
युवा थ्रोअर सचिन यादव ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल किया। सचिन कांस्य पदक से मात्र 40 सेंटीमीटर दूर रह गए।
सचिन यादव ने पहले प्रयास में 86.27 मीटर का थ्रो किया, जो उनका करियर बेस्ट था। अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन ने 86.67 मीटर का थ्रो कर कांस्य जीता। सचिन के बाकी थ्रो इस प्रकार रहे: दूसरा प्रयास फाउल, तीसरा 85.71 मीटर, चौथा 84.90 मीटर, पांचवां 85.96 मीटर, और अंतिम 80.95 मीटर।
डिफेंडिंग चैंपियन नीरज चोपड़ा लय में नहीं दिखे। उन्होंने कुल पांच प्रयास किए, जिनमें केवल दो ही अच्छे रहे। पहला थ्रो 83.65 मीटर का था, दूसरा 84.03 मीटर रहा, जबकि तीसरा और पांचवां प्रयास फाउल हो गया। चौथे प्रयास में उन्होंने 82.86 मीटर फेंका। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84.03 मीटर रहा, जिससे उन्हें आठवां स्थान मिला।
पाकिस्तान के स्टार थ्रोअर अरशद नदीम का प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने चार प्रयास किए, जिनमें पहला थ्रो 82.75 मीटर का था। दूसरा प्रयास फाउल रहा, तीसरे में 82.73 मीटर और चौथा भी फाउल रहा। नदीम 10वें स्थान पर रहे।
त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वाल्कॉट ने गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने अपने चौथे प्रयास में 88.16 मीटर की दूरी का भाला फेंका।
ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 87.38 मीटर के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया।
अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन ने पहले ही राउंड में 86.67 मीटर का थ्रो करके ब्रॉन्ज मेडल जीता।
यह फाइनल एशिया के जेवलिन प्रशंसकों के लिए निराशाजनक रहा। सचिन यादव की चौथी पोजीशन और करियर बेस्ट थ्रो भविष्य की उम्मीदें जगाती है।
THE PERSON BEST THROW OF SACHIN YADAV!
— The Khel India (@TheKhelIndia) September 18, 2025
86.27m 🔥🔥🔥pic.twitter.com/0iUoOl9l5Y
अनंत सिंह के ऐलान के बाद तेजस्वी की घोड़े पर सवारी, क्या हैं इसके सियासी मायने?
राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग का करारा जवाब: वोट ऑनलाइन डिलीट नहीं हो सकते, आरोप निराधार
भारत से गहरा नाता, पीएम मोदी से दोस्ताना संबंध: ट्रंप का लंदन में बड़ा बयान
वोट चोरी के आरोपों में गरमाई राजनीति, राहुल गांधी के बाद सौरभ भारद्वाज ने दिखाए सबूत , केजरीवाल को बताया दूरदर्शी
बाल-बाल बचे ट्रंप! लंदन जाते वक्त विमान के सामने आया दूसरा प्लेन, मचा हड़कंप
भाला फेंक में सचिन यादव का धमाका: 86.27 मीटर दूर भाला, नीरज चोपड़ा भी हुए गदगद!
थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर फिर बवाल, आंसू गैस और पत्थरबाजी से दहला इलाका, कई घायल
राहुल गांधी की घुसपैठिया बचाओ यात्रा : अमित शाह का तीखा हमला
CMF का धमाका! भारत में 29 सितंबर को लॉन्च होगा नया हेडफोन प्रो, मिलेंगे ये खास फीचर्स
बहुत देर कर दी, वापस जाओ : बाढ़ पीड़ितों का कंगना पर फूटा गुस्सा