हमारे देश में जुगाड़ करने वाले कलाकारों की कोई कमी नहीं है। यहां आपको हर जगह कुछ न कुछ ऐसा दिख जाएगा जो आपको हैरान कर ही देगा। सोशल मीडिया पर भी हर दिन लोगों की अनोखी प्रतिभा दिखाई देती है।
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति अपने ई-रिक्शा को साफ कर रहा है। लेकिन यह ई-रिक्शा यूनिक है। उसने बाइक के एक पार्ट को आगे लगवाया है और पीछे ई-रिक्शा की चौड़ी बॉडी लगवाई है।
आमतौर पर सड़क पर जितने भी ई-रिक्शा दिखते हैं, वे छोटे होते हैं। लेकिन यह ई-रिक्शा इंजन और पीछे की बॉडी के कारण अलग है। यही कारण है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर @yadav_sunil01 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 59 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है।
वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- प्रतिभा की कमी नहीं है भारत में बस अवसर नहीं मिलते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो पूरा सिस्टम ही बदल लिया।
तीसरे यूजर ने लिखा- वाह क्या कलाकारी इसने किया है। एक अन्य यूजर ने लिखा- लोग बहुत ही क्रिएटिव हैं।
यह स्पष्ट है कि भारत के पास संसाधनों की कमी हो सकती है, पर प्रतिभा की कमी बिल्कुल नहीं है।
भारत के पास संसाधनों की कमी हो सकती है पर प्रतिभावों की कमी एकदम नहीं है
— Sunil Yadav (@yadav_sunil01) September 17, 2025
बताइए बैटरी वाले ई रिक्शा में बाइक फिट कर दिए...🏍️
कैसा लगा बाइक ई रिक्शा..? pic.twitter.com/s2yX67WqoI
मोकामा में बंदूक नहीं, तेजस्वी बांटेंगे कलम: बाहुबली के गढ़ में नई राजनीति का ऐलान
अंपायर के सिर पर गेंद लगने पर पाकिस्तानी कप्तान की बेशर्मी, कैमरे में हंसी कैद!
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप: सचिन चूके 40 सेंटीमीटर से, नीरज भी रहे फीके, त्रिनिदाद ने जीता गोल्ड
वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़ा! राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप
सुपर-4 का पेंच फंसा: क्या श्रीलंका होगा बाहर? बांग्लादेश की किस्मत अफगानिस्तान के हाथ!
HDFC बैंककर्मी ने आर्मी जवान को कहा गंवार , नवभारत की खबर से मचा हड़कंप
KBC 17: दृष्टिबाधित IAS अधिकारी की बात सुन भावुक हुए अमिताभ बच्चन!
टैरिफ के बाद ड्रग्स पर ट्रंप की कार्रवाई: भारतीय अधिकारियों के वीजा रद्द
ट्रंप पर टिप्पणी के बाद जिमी किमेल का शो रद्द, अमेरिकी चैनल का बड़ा फैसला
दशहरा-दिवाली से पहले दिल्ली पुलिस का एक्शन, बदरपुर में 225 किलो अवैध पटाखे जब्त, आरोपी गिरफ्तार