शिमला: हिमाचल प्रदेश में मानसून की विदाई भी तबाही लेकर आई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश में भारी बारिश से भारी नुकसान हुआ है, जिसका अनुमान लगभग 20,000 करोड़ रुपये है।
पिछली रात हुई तेज बारिश के कारण चंदन नगर के निहारी क्षेत्र में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि किन्नौर में दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। कांगड़ा में 13 परिवारों को राहत शिविरों में ठहराया गया है।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने मंडी जिले में भूस्खलन से तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है और जिला प्रशासन को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 20 जून से मानसून की शुरुआत हुई और 15 सितंबर तक हर तरह का नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित परिवारों को बसाने और मृत्यु दर को कम करने के सरकार के प्रयासों के बारे में भी बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार तीन महीने तक बारिश होना जलवायु परिवर्तन का संकेत है। बागवानों की फसलों को हुए नुकसान पर उन्होंने विशेष चिंता व्यक्त की। राहत बचाव कार्य के लिए तीन मंत्री हर जिले की निगरानी कर रहे हैं और मुख्यमंत्री खुद भी इसमें शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के मंत्रियों के दौरों को राजनीतिक लाभ के लिए बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने-अपने मंत्रालयों से राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिए। भाजपा नेताओं को प्रधानमंत्री से राज्य के लिए विशेष वित्तीय पैकेज जारी करने का आग्रह करना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2023 के पीडीएनए के तहत राज्य सरकार को 1500 करोड़ रुपये में से केवल 400 करोड़ रुपये ही प्राप्त हुए हैं। प्रधानमंत्री ने इस वर्ष की भारी वर्षा से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए 1500 करोड़ रुपये की घोषणा की थी, लेकिन यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि यह राशि विशेष राहत पैकेज का हिस्सा है या किसी योजना आधारित सहायता।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार अपने सीमित संसाधनों से प्रभावित परिवारों को राहत उपलब्ध करा रही है। क्षतिग्रस्त सड़कों, सिंचाई और जल आपूर्ति योजनाओं को युद्धस्तर पर बहाल किया जा रहा है।
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंडी जिले के धर्मपुर क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और बताया कि एचआरटीसी की बसों को ही छह करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
*#WATCH | शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, पिछली रात प्रदेश में बहुत तेज बारिश हुई। चंदन नगर के निहारी क्षेत्र में तीन लोगों की मृत्यु हुई है, किन्नौर में 2 लोग लापता बताए जा रहे हैं, कांगड़ा में 13 परिवरों को राहत शिविरों में ठहराने की अनुमति दी… pic.twitter.com/CqKl50DhiY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 16, 2025
छप्पर से झांकता था अजगर, नीचे उतरा तो उड़ गए होश!
अमेरिका के मंच पर राजस्थानी लड़के का धमाल, देवा श्री गणेशा पर ऐसा नाचा कि जज रह गए दंग!
छात्र की मौत पर सीएम योगी का एक्शन, आधी रात गांव में घुसे थे पशु तस्कर
तेजस्वी यादव की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ शुरू, 10 जिलों से गुजरेगा ‘रथ’
बिहार की अस्मिता खतरे में: पीएम मोदी ने राजद-कांग्रेस पर घुसपैठियों को बचाने का आरोप लगाया
धौला कुआं हादसा: महिला ड्राइवर न्यायिक हिरासत में, जमानत पर नोटिस जारी
BMW दुर्घटना: क्या महिला ड्राइवर निर्दोष है? वकील ने FIR पर उठाए सवाल!
बिहार के 12 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट!
पाकिस्तान में यामाहा मोटर्स का उत्पादन बंद, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को बड़ा झटका
पाकिस्तान के डार्लिंग राहुल गांधी: अफरीदी की तारीफ पर रिजिजू का तंज, बन सकते हैं पाक के नेता