अल्बानिया ने भ्रष्टाचार से निपटने के लिए एक अभूतपूर्व कदम उठाया है। सरकार ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) को मंत्री पद पर नियुक्त किया है। प्रधानमंत्री एडी रामा ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि डिएला नामक एक AI मंत्री अब मंत्रिमंडल का हिस्सा होगी।
अल्बानियाई भाषा में डिएला का अर्थ सूर्य होता है। यह AI मंत्री सार्वजनिक वित्त पोषण वाली परियोजनाओं की निगरानी करेगी और सरकारी निविदाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए काम करेगी।
प्रधानमंत्री रामा का दावा है कि डिएला सुनिश्चित करेगी कि सरकारी टेंडर 100 प्रतिशत भ्रष्टाचार मुक्त हों। डिएला कोई वास्तविक व्यक्ति नहीं है, बल्कि एक वर्चुअल AI अवतार है।
इस साल की शुरुआत में, डिएला ने ई-अल्बानिया नामक सार्वजनिक सेवा पोर्टल पर वर्चुअल असिस्टेंट के रूप में काम करना शुरू किया था। पारंपरिक अल्बानियाई लोक परिधान में प्रस्तुत, डिएला नागरिकों को वेबसाइट पर सेवाओं का उपयोग करने में मदद करती है।
हाल ही में हुए संसदीय चुनावों में, प्रधानमंत्री रामा की सोशलिस्ट पार्टी ने 140 में से 83 सीटें जीतकर लगातार चौथी बार सरकार बनाई है।
कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि डिएला की संवैधानिक स्थिति और आधिकारिक दर्जा अभी स्पष्ट नहीं है और इस दिशा में और कार्य किया जाना बाकी है।
1990 में कम्युनिस्ट शासन के पतन के बाद से भ्रष्टाचार अल्बानिया के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।
यह देखना बाकी है कि रामा सरकार की यह डिजिटल पहल सिर्फ एक राजनीतिक स्टंट बनकर रह जाएगी या सचमुच डिएला (सूर्य) की तरह रोशनी फैलाएगी।
अल्बानिया डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में एक नया प्रयोग करने जा रहा है, जो दुनिया के लिए एक दिलचस्प उदाहरण बन सकता है।
एआई को इस प्रकार की जिम्मेदारी दिए जाने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई देशों में एआई मॉडल्स, न्यूज एंकर और वेटर जैसी जिम्मेदारियां निभाते देखे गए हैं। लेकिन अल्बानिया में एआई को मंत्री बना दिए जाने को एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा सकता है।
Albania appointed an AI minister named Diella to fight corruption.
— MadameFUD👑 (@MadameFUD) September 12, 2025
A bold, forward thinking move worth trying. In many places corruption is deeply embedded, and standard reforms often fail because of human incentives.
But if there’s no transparency on how tenders are uploaded… pic.twitter.com/z06lnZlSMP
सुशीला कार्की बनीं नेपाल की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री
मालिक को हथियार धार करते देख कुत्ते की छूटी कंपकंपी, पिंजरे में जा दुबका!
क्या SCO बैंक देगा अमेरिकी दबदबे को टक्कर? जानिए कैसे करेगा काम!
छत्तीसगढ़ में 10 नक्सली ढेर, गृह मंत्री शाह ने कहा- 31 मार्च से पहले लाल आतंक का खात्मा तय
PM मोदी और उनकी मां के AI वीडियो पर बिहार में सियासी घमासान, NDA का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी को भुगतने होंगे परिणाम: पीएम मोदी की मां के एआई वीडियो पर सियासी कोहराम
ओमान कप्तान का पाकिस्तान को संदेश: भारत से मुकाबले में रहना होगा सावधान!
कितना गिरोगे राजनीति के लिए? पीएम मोदी के सपने में मां, AI वीडियो से सियासी घमासान
पत्नी जिगोलो के साथ रंगे हाथों पकड़ी गई: पति सदमे में अस्पताल
कोर्टरूम में अक्षय-अरशद की जुगलबंदी, जॉली एलएलबी 3 का ट्रेलर मचा रहा धमाल!