बिहार कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का एआई वीडियो साझा करने के बाद राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। केंद्रीय मंत्रियों ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है और कार्रवाई की मांग की है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत नीचे गिर गए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अपनी मां का ख्याल नहीं है, तो वे किसी और की मां का सम्मान कैसे कर सकते हैं? उन्होंने मांग की कि इस मामले में उन पर कार्रवाई होनी चाहिए और ऐसे लोगों को सामाजिक और कानूनी रूप से दंडित किया जाना चाहिए।
गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने पहले प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और अब उनके खिलाफ एआई वीडियो बना रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या वे इस वीडियो के जरिए यह जताना चाहते हैं कि वे फ्रॉड और दुराचारी हैं? उन्होंने इस रवैये को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि राहुल गांधी को इसके परिणाम भुगतने होंगे।
बिहार कांग्रेस द्वारा जारी एआई वीडियो में पीएम मोदी और उनकी स्वर्गीय मां जैसे दिखने वाले किरदारों को दिखाया गया है, जिस पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा ने इसे महिलाओं और गरीबों का अपमान बताया है।
गिरिराज सिंह ने लालू यादव पर भी निशाना साधा और कहा कि उनकी मुराद कभी पूरी नहीं होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू यादव ने बिहार को गड्ढे में डाला, जबकि पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार को सजाया है।
भाजपा विधायक राम कदम ने भी इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की स्वर्गीय मां का एआई वीडियो इस्तेमाल करना घटिया राजनीति है। उन्होंने कहा कि एक बेटे का अपनी मां के पैर धोना गर्व की बात है।
राम कदम ने कहा कि कांग्रेस में शायद ऐसे संस्कार नहीं हैं, लेकिन हमारे पास हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री की मां एक सामान्य नागरिक की तरह लाइन में खड़ी होती हैं तो यह गौरवपूर्ण बात है। उन्होंने इस वीडियो को देश की सभी माताओं का अपमान बताया।
कांग्रेस ने फिर से PM मोदी की मृत मां पर हमला किया है
— Abhay Pratap Singh (बहुत सरल हूं) (@IAbhay_Pratap) September 12, 2025
बिहार कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल से PM Modi की मां का ये AI वीडियो पोस्ट किया गया है
चुनाव में 2-4 सीटें जीतने के लिए कितना गिरेगी कांग्रेस ?
pic.twitter.com/tQU8oHua58
लिटन दास का तूफान, बांग्लादेश ने हांगकांग को 7 विकेट से रौंदा!
एशिया कप: पाकिस्तान ने ओमान को 93 रनों से रौंदा!
सुलगती संसद, जलती इमारतें: नेपाल की नई पीएम सुशीला कार्की के सामने कांटों भरा ताज!
भाईसाहब ये किस लाइन में आ गए आप! गाने के अंदाज में सवाल पूछते पुलिसवाले का वीडियो वायरल
भारत की प्राचीन पांडुलिपियाँ: संस्कृति, साहित्य और ज्ञान का निरंतर प्रवाह
Nothing Ear 3 का पूरा डिजाइन सामने, मिलेगा खास Talk बटन
भारतीय साबित करने में जुटे कुछ लोग : IND vs PAK मैच से पहले अफरीदी का विवादित बयान
विचित्र आत्मा है : सुबह उठते ही पवन सिंह ने लगाई बैठकी, राइज़ एंड फ़ॉल में आहाना कुमरा की ली फिरकी
पाकिस्तान और ओमान आज एशिया कप में भिड़ेंगे, जानिए कब और कहां देखें लाइव
दिल्ली हाई कोर्ट में बम की धमकी, नमाज के बाद विस्फोट की चेतावनी से हड़कंप