प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ज्ञान भारतम मिशन भारत की संस्कृति और साहित्य चेतना का उद्घोष बनने जा रहा है। यह मिशन हज़ारों पीढ़ियों के चिंतन-मनन और महान ऋषियों-आचार्यों के बौद्ध शोध को डिजिटल रूप देने का कार्य करेगा।
विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में, प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के स्वर्णिम अतीत का पुनर्जागरण हो रहा है। कुछ दिनों पहले घोषित ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत, ज्ञान भारतम् अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है और इससे जुड़ा पोर्टल भी लॉन्च किया गया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल एक सरकारी या एकेडेमिक इवेंट नहीं है, बल्कि यह भारत की संस्कृति और साहित्य चेतना का उद्घोष है। आज भारत के पास दुनिया का सबसे बड़ा manuscript संग्रह है, जिसमें लगभग 1 करोड़ manuscripts मौजूद हैं।
इतिहास के क्रूर थपेड़ों में लाखों manuscripts जल गईं या लुप्त हो गईं, लेकिन जो बची हैं, वे इस बात का प्रमाण हैं कि ज्ञान, विज्ञान और पठन-पाठन के प्रति हमारे पूर्वजों की निष्ठा कितनी गहरी और व्यापक थी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की ज्ञान परंपरा आज तक समृद्ध है, क्योंकि यह चार मुख्य स्तंभों पर आधारित है: संरक्षण, नवाचार, परिवर्धन और अनुकूलन।
उन्होंने आगे कहा कि भारत स्वयं में एक जीवंत प्रवाह है, जिसका निर्माण उसके विचारों, आदर्शों और मूल्यों से हुआ है। भारत की प्राचीन पांडुलिपियों में हमें भारत के निरंतर प्रवाह की रेखाएं देखने को मिलती हैं। ये पांडुलिपियाँ हमारी विविधता में एकता का घोषणापत्र भी हैं।
हमारे देश में करीब 80 भाषाओं में manuscripts (पांडुलिपियां) मौजूद हैं, जो हमारी सांस्कृतिक विविधता और ज्ञान की गहराई को दर्शाती हैं।
#WATCH | Delhi | Prime Minister Narendra Modi says, Indian knowledge tradition is rich till date because it is based on 4 major pillars - preservation, innovation, addition and adaptation... Vedas are believed to be the foundation of Indian culture... They were preserved without… pic.twitter.com/ZUFy2OWRob
— ANI (@ANI) September 12, 2025
क्या नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र? सेना प्रमुख की तस्वीरें बढ़ा रहीं आशंका
खड़ी-खड़ी चकरघिन्नी! BYD की कार का हैरतअंगेज कारनामा, देखकर लोगों ने दबा ली उंगली!
कांग्रेस के AI वीडियो पर विवाद: प्रदेश अध्यक्ष ने दी सफाई
युवती की छलांग! हथिनी कुंड बैराज में चीख-पुकार, वायरल हुआ वीडियो
टीआरपी की दौड़ में रियलिटी शो पस्त, बिग बॉस ने बचाई लाज!
दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में अफरा-तफरी
पाकिस्तान और ओमान आज एशिया कप में भिड़ेंगे, जानिए कब और कहां देखें लाइव
AI वीडियो पर बवाल: पीएम मोदी और उनकी मां के चित्रण से भड़की भाजपा, कांग्रेस पर उठाए सवाल
IND vs SA टेस्ट से पहले टीम इंडिया को मिलेगा नया टाइटल स्पॉन्सर!
PM मोदी का AI वीडियो कांग्रेस के लिए मुसीबत बनेगा? IT एक्सपर्ट ने बताया जेल और जुर्माने का खतरा!