मालिक को हथियार धार करते देख कुत्ते की छूटी कंपकंपी, पिंजरे में जा दुबका!
News Image

डर सबको लगता है, चाहे वो इंसान हो या जानवर। खतरे की आशंका से हर कोई घबराता है। जंगल का राजा शेर भी हाथी या गैंडे जैसे विशाल जीवों से डरता है। ऐसे में कुत्तों की तो बात ही क्या है!

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक कुत्ता अपने मालिक को हथियार में धार लगाते देख डर के मारे खुद को पिंजरे में बंद कर लेता है।

वीडियो में एक व्यक्ति हथियार पर धार लगा रहा है। वहीं, एक कुत्ता और एक बत्तख उसे देख रहे हैं। कुछ ही देर में बत्तख तो वहीं बैठी रहती है, लेकिन कुत्ता डर जाता है। उसे लगता है कि मालिक उसी को मारने के लिए हथियार की धार तेज कर रहा है।

फिर क्या था, कुत्ता तुरंत भागा और भौंकते हुए पिंजरे के अंदर जाकर खुद को बंद कर लिया।

इस वीडियो को एक्स (ट्विटर) पर @DishaRajput24 नाम की आईडी से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा है, परिश्रम जब हद से ज्यादा होने लगती है तो डर का माहौल छा जाता है। वीडियो देखकर ही समझ पाएंगे।

महज 24 सेकंड के इस वीडियो को 45 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है। लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।

एक यूजर ने लिखा है, कुत्ता तो डर के मारे निकल गया, बतख बैठी है! दूसरे ने लिखा है, बेचारा डर के मारे भाग गया, उसे भी पता है कि क्या हो सकता था। एक अन्य यूजर ने लिखा है, बेचारा कुत्ता डर के मारे खुद ही पिंजड़े में कैद कर लिया! वहीं, एक और यूजर ने लिखा है, गजब का डर का माहौल बनाया जा रहा है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

कक्षा में कुश्ती: बच्चों के सामने शिक्षक बने पहलवान, वायरल हुआ वीडियो

Story 1

दलीप ट्रॉफी फाइनल: राठौड़ का दोहरा शतक, पाटीदार ने भी जमाया रंग!

Story 1

आईपीएल टीम का भारत-पाक मैच का अनोखा विरोध!

Story 1

चीन का क्रांतिकारी आविष्कार: 2-3 मिनट में टूटी हड्डियों को जोड़ेगा बोन ग्लू !

Story 1

SSC CGL 2025 परीक्षा: पहले दिन कई केंद्रों पर रद्द, लाखों अभ्यर्थी परेशान

Story 1

अमाल मलिक पर बैड टच का आरोप लगाकर फंसीं नेहल चुदासमा, लोगों ने दिखाई सच्चाई

Story 1

एशिया कप बीच में छोड़ भारतीय ऑलराउंडर, इंग्लैंड की टीम से खेलेंगे क्रिकेट!

Story 1

मिजोरम को मिली पहली ट्रेन की सौगात, पीएम मोदी की एक्ट ईस्ट नीति से पूर्वांचल का विकास

Story 1

नेहरू और माउंटबेटन का AI वीडियो बनाऊँ तो क्या होगा?: गिरिराज सिंह का कांग्रेस पर हमला

Story 1

गूगल के नानो बनाना ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, जानिए कैसे बनाएं अपनी 3डी इमेज