एशिया कप में 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर विरोध जारी है।
आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए पाकिस्तान का अनोखा बहिष्कार किया है।
पंजाब किंग्स ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर 14 सितंबर का जिक्र करते हुए एक पोस्ट साझा किया।
पोस्ट में कहीं भी पाकिस्तान का नाम नहीं लिखा गया है। कैप्शन में लिखा है, गत चैंपियन का दूसरा मैच...चलिए चलते हैं।
पोस्ट में पाकिस्तान टीम के लोगो का भी इस्तेमाल नहीं किया गया है। इससे स्पष्ट है कि पंजाब किंग्स ने एशिया कप में पाकिस्तान का बहिष्कार किया है।
पहलगाम की घटना के बाद पहली बार भारत और पाकिस्तान आमने-सामने आ रहे हैं।
भारत-पाकिस्तान मैच का महत्व केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है। यह हमेशा राजनीतिक और सामाजिक पृष्ठभूमि से भी जुड़ा रहता है।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के रिश्तों में और खटास आई थी।
कई भारतीय फैंस ने सोशल मीडिया पर भारत को एशिया कप से बाहर होने की मांग की थी।
हालांकि, भारत सरकार ने स्पष्ट किया कि द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जाएगी, लेकिन भारत मल्टी-नेशन टूर्नामेंट में हिस्सा लेगा।
Game 2️⃣ for the defending champions. Let s goooo 💪#AsiaCup2025 #INDv pic.twitter.com/BgeoRfJjMo
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) September 11, 2025
आतंक का बाबा वेंगा : कट्टरपंथी तकरीरों से ब्रेनवॉश कर रहा था युवाओं को!
चौंकाने वाला वीडियो: चार्ली किर्क पर गोली चलाकर शूटर छत से कूदा!
चीन का क्रांतिकारी आविष्कार: 2-3 मिनट में टूटी हड्डियों को जोड़ेगा बोन ग्लू !
भारत अमेरिका के पक्ष में आएगा, चीन से होगा दूर? ट्रंप का भारत दौरा संभव!
AI वीडियो से मचा बवाल: PM मोदी और मां पर बनी क्लिप से बिहार कांग्रेस और BJP आमने-सामने
इथेनॉल ब्लेंड: नया सियासी रण, किसके इशारे पर चल रही लॉबी?
बुमराह को 6 छक्के का सपना! ओमान ने पहली गेंद पर निकाला पाकिस्तानी बल्लेबाज का दम
अमाल मलिक पर बैड टच का आरोप लगाकर फंसीं नेहल चुदासमा, लोगों ने दिखाई सच्चाई
मंजुम्मेल बॉयज़ के मेकर्स का दुबई जाने का सपना टूटा, हाईकोर्ट ने लगाई रोक!
गरजे खूब, बरसे नहीं: आगा का गोल्डन डक, पाकिस्तान की लड़खड़ाती पारी