भारत के खिलाफ किसी भी टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान में बड़ी-बड़ी बातें होना आम बात है। एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले भी ऐसा ही हुआ। एक पूर्व खिलाड़ी ने दावा किया कि युवा बल्लेबाज साइम अयूब जसप्रीत बुमराह को 6 छक्के जड़ेंगे।
मगर ओमान ने अयूब को पहली ही गेंद पर धूल चटा दी।
12 सितंबर को पाकिस्तान ने एशिया कप 2025 में ओमान के खिलाफ अपना पहला मैच खेला। सलमान अली आगा की कप्तानी में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी चुनी।
दुबई के उसी मैदान पर यह मुकाबला खेला गया जहां 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर होनी है।
पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और दूसरी ही गेंद पर उसका पहला विकेट गिर गया। पहली गेंद पर ओपनर साहिबजादा फरहान ने एक रन लिया और अयूब स्ट्राइक पर आए।
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाह फैसल के सामने अयूब सिर्फ एक गेंद खेल सके और LBW आउट हो गए। वह खाता भी नहीं खोल सके और गोल्डन डक का शिकार बने।
भारत के खिलाफ मैच से पहले साइम अयूब की यह नाकामी निश्चित रूप से पाकिस्तानी टीम को परेशान करेगी। पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज तनवीर अहमद ने दावा किया था कि अयूब भारतीय गेंदबाज बुमराह के एक ओवर में 6 छक्के मार सकते हैं।
मगर बुमराह के खिलाफ आज तक किसी भी फॉर्मेट में किसी भी पाकिस्तानी बल्लेबाज ने एक भी छक्का नहीं लगाया है। ऐसे में 6 छक्के तो दूर, अगर अयूब एक छक्का भी जड़ दें तो यह उनके लिए बड़ी बात होगी।
Oman open their account at #DPWorldAsiaCup2025 with a bang 💥
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 12, 2025
Watch #PAKvOMAN, LIVE NOW on the Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #DPWorldAsiaCup2025 pic.twitter.com/XF7LqIAJ4y
बुलंदशहर जेल में कैदी की रील वायरल: छह महीने में तीसरा मामला, प्रशासन पर सवाल!
चीन का क्रांतिकारी आविष्कार: 2-3 मिनट में टूटी हड्डियों को जोड़ेगा बोन ग्लू !
आप भी स्पीकर की बात नहीं मानते? राहुल गांधी और मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के बीच तीखी बहस, वीडियो वायरल
अयोध्या में CM योगी, स्वामी हर्याचार्य जी महाराज की पुण्यतिथि में हुए शामिल
सनातन का अपमान और विशेष धर्म का सम्मान? लालू की दरगाह यात्रा पर भड़के यूजर, BJP ने भी घेरा
मिजोरम को मिली पहली ट्रेन की सौगात, पीएम मोदी की एक्ट ईस्ट नीति से पूर्वांचल का विकास
रजत पाटीदार संग यश राठौड़ का धमाका! फाइनल में जड़ा शतक, जानिए कौन हैं ये खिलाड़ी?
ग्वालियर में दिनदहाड़े लिव-इन पार्टनर की गोली मारकर हत्या, पुलिस पर भी पिस्तौल तानी
एशिया कप: बुमराह को 6 छक्के मारने का चैलेंज, ओमान के खिलाफ पहली गेंद पर आउट, पाकिस्तान की खुली पोल
चौंकाने वाला वीडियो: चार्ली किर्क पर गोली चलाकर शूटर छत से कूदा!