देश के कई राज्यों में भारी बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा सहित कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।
17 से 19 सितंबर के बीच पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के कारण राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में बारिश होगी।
बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती परिसंचरण अब आंध्र और ओडिशा तट के पास सक्रिय है। इसके असर से अगले 24 घंटों में नया लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। यह सिस्टम आगे बढ़ते हुए तेलंगाना, महाराष्ट्र और कर्नाटक को प्रभावित करेगा और 13 से 16 सितंबर के बीच उत्तरी कर्नाटक, तेलंगाना और सीमावर्ती महाराष्ट्र पर ज्यादा असर डालेगा।
आने वाले दिनों में बारिश की तीव्रता और क्षेत्र दोनों बढ़ेंगे। 13 से 16 सितंबर तक उत्तर कर्नाटक, तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश होगी। कोंकण और गोवा में बारिश का दौर और आगे बढ़ेगा और दक्षिण गुजरात तट तक पहुंचेगा। इस बार देश से मानसून की विदाई में भी देरी होगी।
महाराष्ट्र और गोवा की बात करें तो 12 से 16 सितंबर के बीच कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश में 14 और 15 सितंबर और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 15 से 17 सितंबर तक बहुत भारी बारिश की संभावना है।
दिल्ली में तेज धूप और उमस से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में बादलों की लुकाछिपी तो रहेगी, लेकिन बारिश नहीं होगी। हालांकि, तेज रफ़्तार में सतही हवाएं चलने से मौसम सुहावना रहेगा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिल्ली में 13 सितंबर को मौसम बदलने के साथ लगातार दो दिन बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने की संभावना है।
दिल्ली की AQI अभी कंट्रोल में है। शुक्रवार सुबह 7 बजे राष्ट्रीय राजधानी का AQI 94 रहा, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है।
IMD Weather Alert for West India:
— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 11, 2025
Light to moderate rain/thunderstorms are likely at some/isolated places over Madhya Maharashtra (11–17), Marathawada (11-14), Konkan & Goa (13-17), and Gujarat Region (14-16), with isolated heavy rainfall and very heavy falls over:
Marathawada:… pic.twitter.com/5pQ9ccTzab
सुलगती संसद, जलती इमारतें: नेपाल की नई पीएम सुशीला कार्की के सामने कांटों भरा ताज!
चना-मुर्रा की मिठास संग स्मृतियों का स्मरण
नेपाल में Gen-Z क्रांति: व्लॉगर बना रिपोर्टर, आंदोलन के खौफनाक मंजर का वीडियो वायरल!
SSC CGL 2025 परीक्षा: पहले दिन कई केंद्रों पर रद्द, लाखों अभ्यर्थी परेशान
बिहार की राजनीति में उबाल: कांग्रेस पर प्रधानमंत्री की माता के अपमान का आरोप, अखिलेश प्रसाद और चिराग पासवान आमने-सामने
एशिया कप के बीच में ही भारतीय ऑलराउंडर का बड़ा फैसला, जाएंगे इंग्लैंड!
बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली के बाद मुंबई में हड़कंप
जेन-Z ने जला दिया PMO, अब कहां बनेगा नेपाल का नया सिंह दरबार?
फ्रांस की मस्जिदों के बाहर सूअरों के कटे सिर, धार्मिक हिंसा का खतरा बढ़ा
पाकिस्तान और ओमान आज एशिया कप में भिड़ेंगे, जानिए कब और कहां देखें लाइव