फ्रांस की मस्जिदों के बाहर सूअरों के कटे सिर, धार्मिक हिंसा का खतरा बढ़ा
News Image

पेरिस और आसपास के इलाकों में स्थित नौ मस्जिदों के बाहर सूअरों के कटे हुए सिर मिलने से धार्मिक तनाव बढ़ गया है। इस घटना से पेरिस में धार्मिक हिंसा भड़कने का खतरा बढ़ गया है।

फ्रांस का मुस्लिम समुदाय इस घटना से आक्रोशित है और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।

प्राथमिक जांच के आधार पर फ्रांसीसी सुरक्षा एजेंसियां इस घटना के पीछे रूसी खुफिया एजेंसी के एजेंटों का हाथ मान रही हैं। फ्रांसीसी पुलिस इसे मात्र एक आपराधिक हरकत नहीं, बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा मान रही है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना मंगलवार सुबह घटी, जब पेरिस और उसके आस-पास के शहरों की मस्जिदों के बाहर कटे हुए सिर मिले। जांच में पता चला कि दो संदिग्ध सर्बिया में पंजीकृत एक कार से फ्रांस आए थे। उन्होंने क्रोएशिया के मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया और घटना के कुछ घंटों बाद बेल्जियम में दाखिल हो गए।

पुलिस ने बताया कि नॉर्मंडी के एक किसान ने पुष्टि की कि उसने इन्हीं दो लोगों को लगभग 10 सूअरों के सिर बेचे थे।

सीसीटीवी फुटेज में वही कार पूर्वी पेरिस के ओबरकैम्फ क्षेत्र में और अन्य मस्जिदों के पास देखी गई है। एक व्यक्ति सफेद टी-शर्ट, टोपी और सर्जिकल मास्क पहने हुए मालाकॉफ की एक मस्जिद के बाहर जानवर का सिर रखते और तस्वीरें खींचते नजर आया है।

फ्रांस में इस तरह की घटना पहले भी हो चुकी है। अक्टूबर 2023 में पेरिस की दीवारों पर डेविड का सितारा बनाया गया था, जिसे नाजियों द्वारा यहूदियों की पहचान के लिए इस्तेमाल किया जाता था। मई 2024 में होलोकॉस्ट स्मारक पर लाल हाथों की पेंटिंग की गई थी।

फ्रांसीसी खुफिया एजेंसियों ने पहले ही रूस और ईरान को उन देशों की सूची में रखा है जो फ्रांस में गुप्त रूप से अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

मस्जिदों के बाहर जानवरों के सिर रखने की यह घटना एक सुनियोजित रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है, जिसका मकसद धार्मिक भावनाओं को भड़काना और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ना हो सकता है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

सबको नानी याद दिला देंगे! : ओमान पर जीत के बाद आगा का बड़ा बयान, भारत को भी नहीं समझा खास

Story 1

क्या नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र? सेना प्रमुख की तस्वीरें बढ़ा रहीं आशंका

Story 1

पंजाब बाढ़: दिवाली से पहले पीड़ितों को मुआवजा, मुख्यमंत्री मान का ऐलान

Story 1

एशिया कप 2025: भारत-पाक टी20 भिड़ंत में कभी नहीं बना शतक, क्या इस बार टूटेगा सालों पुराना रिकॉर्ड?

Story 1

कांग्रेस ने सारी हदें पार, PM मोदी की मां का AI वीडियो बनाकर BJP का पारा चढ़ाया

Story 1

लिटन दास का तूफान, बांग्लादेश ने हांगकांग को 7 विकेट से रौंदा!

Story 1

एशिया कप के बीच में ही भारतीय ऑलराउंडर का बड़ा फैसला, जाएंगे इंग्लैंड!

Story 1

गरजे खूब, बरसे नहीं: आगा का गोल्डन डक, पाकिस्तान की लड़खड़ाती पारी

Story 1

बेंगलुरु बस में महिला और ड्राइवर के बीच थप्पड़ों की बरसात, वीडियो वायरल

Story 1

UNSC में पाकिस्तान की किरकिरी, इजराइली दूत ने दिखाया आईना, बोलती हुई बंद!