राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट चार्ली किर्क की हत्या से अमेरिका दहल उठा है। किर्क की बेरहमी से हत्या ने पूरे अमेरिका को शोक में डुबो दिया है।
राष्ट्रपति ट्रंप को भी अपने करीबी को खोने का बड़ा झटका लगा है। सोशल मीडिया पोस्ट से उनका दर्द झलक रहा है। चार्ली किर्क के शोक में आज अमेरिकी झंडे को आधा झुकाने का आदेश दिया गया है।
कंजर्वेटिव यूथ ग्रुप टर्निंग पॉइंट यूएसए के CEO और को-फाउंडर चार्ली किर्क की बुधवार को यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक डिबेट इवेंट के दौरान सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई।
किर्क की गर्दन में गोली मारी गई थी जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका।
किर्क की हत्या पर राष्ट्रपति ट्रंप को गहरा सदमा लगा है। ट्रंप ने कहा कि किर्क सभी के पसंदीदा थे। हर कोई उनकी प्रशंसा करता था।
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर एक भावुक पोस्ट में लिखा है, महान, और यहां तक कि महानतम चार्ली किर्क अब इस दुनिया में नहीं रहे। अमेरिका के युवाओं को कोई भी चार्ली से बेहतर नहीं समझता था, न ही किसी के पास वैसा दिल था। उन्हें सभी लोगों ने पसंद किया और सराहा, खासकर मैंने। अब वह हमारे बीच नहीं हैं। मेलानिया और मेरी संवेदनाएं उनकी सुंदर पत्नी एरिका और उनके परिवार के साथ हैं। चार्ली, हम तुमसे प्यार करते हैं!
व्हाइट हाउस ने X पोस्ट में लिखा हैं कि, चार्ली किर्क को सम्मान देने के लिए, राष्ट्रपति ट्रंप ने पूरे अमेरिका में सभी अमेरिकी झंडों को आधा झुकाने का आदेश दिया है। उनके सम्मान में मैंने पूरे अमेरिका में रविवार शाम 6 बजे तक के लिए सभी झंडों को आधा झुकाने का आदेश दिया है।
अमेरिका मीडिया के मुताबिक, गोलीबारी उस समय हुई जब किर्क एक छात्र के मास शूटिंग (सामूहिक गोलीबारी) से संबंधित सवाल का जवाब दे रहे थे।
चार्ली किर्क की हत्या ने अमेरिका के कंजर्वेटिव समुदाय में भी शोक की लहर दौड़ा दी है। उनके समर्थक और प्रशंसक सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
जांच एजेंसियां इस हत्याकांड के पीछे के मकसद और हमलावर की पहचान का पता लगाने में जुटी हैं। इस बीच, यूटा वैली यूनिवर्सिटी ने परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी है और छात्रों से सतर्क रहने की अपील की है।
The Great, and even Legendary, Charlie Kirk, is dead. No one understood or had the Heart of the Youth in the United States of America better than Charlie. He was loved and admired by ALL, especially me, and now, he is no longer with us. Melania and my Sympathies go out to his… pic.twitter.com/aM8Pz3TKml
— The White House (@WhiteHouse) September 10, 2025
इतिहास रचने को तैयार: महिला विश्व कप में पहली बार सभी अधिकारी होंगी महिलाएं!
क्या रोहित शर्मा कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी? अभ्यास वीडियो का सच!
4 विकेट लेकर कुलदीप यादव का धमाल, अश्विन को पछाड़ा, अब ये 4 स्टार आगे!
डोनाल्ड ट्रम्प के करीबी चार्ली किर्क की हत्या: डिबेट के दौरान गर्दन में मारी गई गोली
भारत और मॉरीशस: प्रधानमंत्री मोदी ने बताया अटूट पारिवारिक रिश्ता
फूलों से सजी वाराणसी, पीएम मोदी का भव्य स्वागत!
वाराणसी में पीएम मोदी का दौरा: अजय राय समेत 100 से ज्यादा कांग्रेसी नेता नजरबंद
कतर के बाद क्या तुर्किए होगा इजरायल का अगला निशाना? एर्दोआन के बयान से नेतन्याहू हुए नाराज़!
वह राजनेता बनने के लायक नहीं... पीएमके संस्थापक रामदास ने अपने ही बेटे अंबुमणि को पार्टी से निकाला
एशिया कप: भारत-पाक मैच का विरोध, सड़कों पर उतरेंगी महिलाएं, राउत ने बताया देशद्रोह और बेशर्मी