पानी से भरे खेत में धान लगाती एक गरीब मां का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला अपने छोटे बच्चे को एक तसले में लिटाकर काम करती दिख रही है। वो काम भी कर रही है और अपने बच्चे की देखभाल भी कर रही है।
मां की मेहनत और ममता को देखकर लोग उन्हें रियल नारी बता रहे हैं। कई यूजर्स ने उन्हें रियल फेमिनिस्ट भी कहा है।
ये दिल को छू लेने वाला वीडियो कब और कहां का है, इसकी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन इसे Woke Eminent नाम के एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से पोस्ट किया गया है।
कैप्शन में लिखा है कि, ये कामकाजी महिलाओं की नारीवादी परिभाषा में नहीं आती हैं, लेकिन वह कामकाजी महिलाओं की तुलना में अधिक मजबूत और जिम्मेदार हैं और उनके पास बच्चा न पैदा करने का कोई बहाना भी नहीं है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि धान के खेत में छोटे से बच्चे को तसले में रखकर काम करती इस महिला के चेहरे पर हंसी है और आंखों में ममता। ये वीडियो दिल को छू रहा है।
इस वायरल वीडियो को एक्स पर 7 सितंबर को अपलोड किया गया था। इस पर 2 लाख 93 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
एक यूजर ने लिखा, काम करते हुए बच्चे को खिलाती महिला का बहुत अच्छा वीडियो है। एक अन्य यूजर ने लिखा, रियल नारीवाद। वहीं, एक तीसरे यूजर ने लिखा, रियल वूमेन, रियल पावर है।
She does not come into the feminist definition of working women but she is more strong and responsible than alleged working women and does not have excuse of NOT having a baby because she is alleged working women. pic.twitter.com/nhmzpr59DH
— Woke Eminent (@WokePandemic) September 7, 2025
हिमाचल: पीएम मोदी के दौरे के बीच मंडी के अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, मरीज़ निकाले गए
बीच बाजार में सांड की गर्दन में फंसा नीला ड्रम, मदद करने पहुंचे लोग तो दिखा हैरान करने वाला नज़ारा
कल बिहार में वित्त मंत्री: मखाना से लेकर GST सुधार तक, पूरा कार्यक्रम
जेन-जेड क्रांति: संसद में आग, मंत्रियों का इस्तीफा, क्या अब PM ओली भी देश छोड़ने को तैयार?
ईद-ए-मिलाद पर केरल में मुस्लिम युवकों ने हिंदू मंदिर को दी सलामी, वीडियो वायरल
नेपाल में हाहाकार: प्रदर्शनकारियों का तांडव, हेलीकॉप्टर से निकाले गए मंत्री!
खेत में बच्चे को तसले में सुलाकर काम करती मां का वीडियो वायरल, लोग बोले - रियल नारी
बिग बॉस 19: अभिषेक बजाज का मज़ाक उड़ाते हुए गिरीं नेहल, लोगों ने कहा - इसे कहते हैं इंस्टेंट कर्मा !
जेन-ज़ी विरोध: नेपाल में युवक के सीने में गोली, मची चीख़-पुकार!
फूड डिलीवरी के नाम पर लूट: Swiggy का बिल रेस्टोरेंट से 80% महंगा!