नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ने एक अप्रत्याशित मोड़ ले लिया है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने देश छोड़कर दुबई में शरण ली है।
प्रदर्शन कर रहे छात्र संगठनों ने बालेन शाह को नेपाल का अंतरिम प्रधानमंत्री बनाने की मांग की है। हालांकि, ओली के इस्तीफे के बाद सत्ता उपप्रधानमंत्री सुजाता कोइराला को सौंप दी गई है।
नेपाल सरकार ने हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया था। युवाओं का मानना है कि यह फैसला भ्रष्टाचार के खिलाफ उठ रही आवाजों को दबाने के लिए किया गया है।
8 सितंबर को बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद से ही बालेन शाह का नाम हिंसा भड़काने के आरोप में सामने आ रहा है।
9 सितंबर को काठमांडू में हिंसक झड़पें हुईं, पत्थरबाजी और आगजनी की घटनाएं सामने आईं। राजनीतिक नेताओं के घरों को भी निशाना बनाया गया। हालात बिगड़ने पर प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया।
बालेन शाह ने प्रदर्शनकारियों से शांति की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह Gen-Z का आंदोलन है और अब युवाओं को देश का नेतृत्व संभालना होगा।
बालेन शाह काठमांडू के मेयर हैं और युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। वे एक सिविल इंजीनियर, रैपर और स्वतंत्र सोच वाले नेता हैं, जिन्होंने बिना किसी राजनीतिक पार्टी के समर्थन के मेयर चुनाव जीता था।
प्रदर्शनकारियों की सोच और दिशा में बालेन शाह का प्रभाव देखा जा रहा है। कुछ रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि आंदोलन उनके इशारे पर आगे बढ़ रहा है।
2023 में टाइम मैगज़ीन ने उन्हें दुनिया की 100 प्रभावशाली शख्सियतों की सूची में शामिल किया था। अब कई प्रदर्शनकारी मांग कर रहे हैं कि बालेन शाह को देश की कमान सौंपी जाए।
Nepal Parliament gutted in Kathmandu by thousands of youth protestors.#NepalProtests #Nepal #NepalProtest # pic.twitter.com/hTMhxnFrFe
— The-Pulse (@ThePulseIndia) September 9, 2025
नेपाल में कोहराम: सुप्रीम कोर्ट जला, संसद में आग, पूर्व प्रधानमंत्रियों पर हमले!
अल्लू अर्जुन के दुख में शामिल हुए पवन कल्याण और राम चरण, दादी की पेद्दा कर्मा में दिखा पूरा परिवार
नेपाल में जेन-ज़ी का विद्रोह: सुडान गुरूंग बने युवा आक्रोश का प्रतीक
घर है, कार है, पर जीवन में मज़ा नहीं! 90% लोगों की ज़िंदगी लोन पर
यूएई में सूर्या का पलटवार, पाकिस्तानी कप्तान की कर दी घनघोर बेइज्जती!
स्कूटी से आती लड़कियों को देख हाथियों के झुंड ने बदला रास्ता!
भारत-पाक टक्कर: सूर्या की हुंकार, आक्रामकता पर जोर, सैमसन पर सस्पेंस बरकरार
क्या हुआ रोहित शर्मा को? अस्पताल में भर्ती, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता!
काठमांडू से भाग रहे नेता? धुएं के बीच उड़ता हेलीकॉप्टर, देश में तख्तापलट की आशंका!
एशिया कप 2025: श्रीलंका ने शामिल किया धाकड़ खिलाड़ी, 824 रन बनाने वाले लियानागे को मिली एंट्री