हाथियों का एक झुंड सड़क की ओर बढ़ रहा था। तभी दो लड़कियां स्कूटी से आती दिखाई दीं।
जानवर और लड़कियां एक-दूसरे को अपनी ओर आते देख सहम गए। हाथियों का झुंड कुछ पल के लिए रुक गया।
इस बीच एक लड़की स्कूटी सड़क पर ही छोड़कर भाग गई, जबकि दूसरी लड़की ने स्कूटी एक कार के पीछे लगा दी।
हाथियों का झुंड तेजी से वहां से भाग गया।
इस घटना ने इंटरनेट पर लोगों को खूब हंसाया है। यूजर्स कह रहे हैं कि हाथियों को भी स्कूटी सवार लड़कियों से डर लगता है, तो इंसान क्या चीज हैं।
लोगों में यह धारणा बन गई है कि लड़कियां स्कूटर सुरक्षित नहीं चलातीं। अगर वे स्कूटी चला रही हैं तो कुछ भी हो सकता है। ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं, हालांकि यह केवल एक धारणा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे हाथी लड़कियों को स्कूटी पर देखकर डर गए।
एक यूजर ने कमेंट किया, हाथी शायद हैरान थे कि कोई उनसे नहीं डर रहा था। वे रुक गए और डर भी गए।
दूसरे यूजर ने कहा, वे उन महिलाओं से डरते हैं जो उनके आगे गाड़ी चलाती हैं।
एक अन्य यूजर ने कहा, हाथियों का झुंड भी लड़की की ड्राइविंग के आगे डर गया, तो हमारी तो औकात ही क्या है।
एक और यूजर ने लिखा, स्कूटर का हॉर्न तो इनका असली दुश्मन है। ताकतवर हाथी भी जानते हैं कि इस जोड़ी (स्कूटर और लड़की) से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।
वीडियो को अब तक 36 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और कमेंट सेक्शन मजेदार टिप्पणियों से भरा हुआ है।
Even elephants get scared when they see a girl riding a scooter. 😅#GirlPower #Elephants pic.twitter.com/Oa5oRif0N6
— ಸನಾತನ (@sanatan_kannada) September 8, 2025
उपराष्ट्रपति चुनाव: संजय सिंह का दावा, परिणाम अप्रत्याशित हो सकते हैं
3 इडियट्स का सीन हुआ सच! युवक बाइक से अस्पताल पहुंचा, बुजुर्ग की जान बचाई
फूड डिलीवरी के नाम पर लूट: Swiggy का बिल रेस्टोरेंट से 80% महंगा!
नेपाल में कोहराम: सुप्रीम कोर्ट जला, संसद में आग, पूर्व प्रधानमंत्रियों पर हमले!
उपराष्ट्रपति चुनाव: मोदी समेत 528 सांसदों ने डाला वोट, गडकरी-खड़गे ने मिलाए हाथ!
चीन की चाहत पर भारत का ताला : ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट से हिंद महासागर पर पैनी नज़र
भारत-पाक टक्कर: सूर्या की हुंकार, आक्रामकता पर जोर, सैमसन पर सस्पेंस बरकरार
नेपाल में कोहराम: संसद भवन में आग, डिप्टी PM पर हमला, ओली का इस्तीफा!
हिमाचल में बाढ़: PM मोदी ने किया हवाई सर्वेक्षण, नुकसान का लिया जायजा
ऑपरेशन सिंदूर: चार दिवसीय टेस्ट मैच क्यों? आर्मी चीफ ने बताए लम्बे युद्ध के 3 मूल मंत्र