मिर्ज़ापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र में बादलों और गंगा के बीच एक अनोखा दृश्य कैमरे में कैद हुआ है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, परमानपुर गांव के दुर्गा मंदिर के सामने गंगा घाट पर गुरुवार शाम लगभग 4 बजे यह अद्भुत नज़ारा देखा गया। लोगों का कहना है कि ऐसा दृश्य लगभग 30 साल बाद देखने को मिला है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि गंगा नदी से कीप के आकार का जल प्रवाह वायुमंडल की ओर उठ रहा है। गंगा की लहरों से भाप जैसा पानी ऊपर की तरफ जा रहा है। कुछ ही मिनटों में, जल स्तंभ जैसा भाप बादलों में समा गया।
यह प्रक्रिया लगभग 15 मिनट तक चली। इस दौरान, वहां से गुजर रहे युवाओं ने इसे अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया।
गांव के लोगों का कहना है कि ऐसा ही नजारा अगस्त 1995 में भी देखने को मिला था। उस समय लोगों के पास मोबाइल नहीं होने के कारण इसका वीडियो नहीं बन पाया था।
वैज्ञानिकों के अनुसार, यह घटना वायु की गर्मी और जलस्तर की नमी के कारण होती है। वाष्प बनकर पानी ऊपर बादलों तक पहुँचता है और बाद में बारिश के रूप में नीचे गिरता है।
कुछ लोगों का मानना है कि यह हवा के बदलते दबाव के कारण बना दबाव क्षेत्र है। गंगा, नदी और समुद्र तट जैसे इलाकों में ऐसे दृश्य अक्सर देखने को मिलते हैं। बड़ा रूप लेने पर यही चक्रवात बन जाता है।
यह घटना पूर्वांचल के कई जिलों में पहले भी देखी जा चुकी है। इसे बवंडर या चक्रवात की श्रेणी में माना जाता है।
#Mirzapur जिले में जिगना क्षेत्र स्थित गंगा नदी से बादलों द्वारा पानी लेते वीडियो वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/3kQFoB9bp9
— Abhishek sharma (@officeofabhi) September 7, 2025
PM मोदी का सांसदों को गुरुमंत्र: टिफिन मीटिंग से योजनाओं की निगरानी तक, हर क्षेत्र में सक्रियता!
नेपाल में सोशल मीडिया बैन से भड़के युवा, संसद में घुसे प्रदर्शनकारी; पुलिस ने की हवाई फायरिंग
122 साल बाद अद्भुत संयोग: साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण, ब्लड मून का अद्भुत नज़ारा
तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप: भारत ने रचा इतिहास, पुरुष टीम ने जीता स्वर्ण, मिक्स्ड टीम को रजत
पंजाब में बाढ़ का कहर, राहुल गांधी मलेशिया में! AAP ने साधा निशाना
मुख्यमंत्री के पति की बैठक में मौजूदगी पर बवाल, आप ने बताया फुलेरा पंचायत !
ओप्पो का धमाका: 7000mAh बैटरी और 32MP सेल्फी कैमरे के साथ आ रहा है वाटरप्रूफ स्मार्टफोन!
नेपाल में सोशल मीडिया बैन पर बवाल, हिंसा में 6 की मौत, 80 घायल
एशिया कप 2025 से बाहर होने पर श्रेयस अय्यर का दर्द छलका: निराशाजनक, लेकिन...
तुम्हारी मां ने तुम्हें ये भी! कुनिका के ताने से रो पड़ीं तान्या, बिग बॉस में मचा बवाल