भारतीय पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने रविवार को इतिहास रच दिया। टीम ने फाइनल में फ्रांस को हराकर विश्व चैंपियनशिप में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता। महिला टीम की निराशा को दूर करते हुए यह जीत हासिल हुई, क्योंकि महिला टीम आठ साल में पहली बार पोडियम पर जगह बनाने में असफल रही थी।
व्यक्तिगत वर्ग में आठवें स्थान पर रहने वाले ऋषभ यादव ने अनुभवी ज्योति सुरेखा वेन्नम के साथ मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतकर शानदार वापसी की।
23 वर्षीय ऋषभ, अमन सैनी और प्रथमेश फुगे की तिकड़ी ने पुरुष कंपाउंड टीम के खिताबी मुकाबले में फ्रांस पर 235-233 से रोमांचक जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने धैर्य के साथ 6 परफेक्ट 10 लगाए।
फ्रांस ने निकोलस गिरार्ड, जीन फिलिप बौल्च और फ्रेंकोइस डुबोइस को मैदान में उतारा, लेकिन भारतीय टीम ने दबाव में भी उल्लेखनीय धैर्य दिखाया। क्वालीफायर में 19वें और भारतीय खिलाड़ियों में अंतिम स्थान पर रहे फुगे ने पहले चरण में 9-9 का स्कोर बनाया, लेकिन इसके बाद उन्होंने लगातार छह परफेक्ट 10 लगाए। इसमें निर्णायक अंतिम तीर भी शामिल था, जिसने भारत के लिए ऐतिहासिक स्वर्ण पदक सुनिश्चित किया।
पहले चरण के बाद भारत 57-59 से पीछे था, लेकिन दूसरे चरण में छह 10-10 के साथ वापसी करते हुए स्कोर 117-117 पर बराबर कर दिया। तीसरे चरण में दोनों टीमों ने 59-59 अंक बनाए, जिससे स्कोर 176-176 से बराबर रहा। अंतिम चरण में फ्रांस की टीम लड़खड़ा गई और भारत स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रचने में सफल रहा। भारत ने फाइनल तक के अपने सफ़र में ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और तुर्की पर प्रभावशाली जीत दर्ज की थी।
इससे पहले, यादव और ज्योति को मिश्रित टीम फाइनल में नीदरलैंड के माइक श्लोएसर और साने डे लाट की जोड़ी से 155-157 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी ने पहले चरण के बाद एक अंक की बढ़त बना ली थी, लेकिन दूसरे चरण में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और वे 76-77 से पीछे हो गए। नीदरलैंड की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
भारत का इस स्पर्धा में 2021 के बाद यह पहला पदक है। दो साल पहले बर्लिन में उसे पदक नहीं मिला था।
भारत को निराशा महिला कंपाउंड टीम से मिली, जो प्री-क्वार्टर फ़ाइनल में हारकर पदक की दौड़ से बाहर हो गई थी।
BREAKING: INDIA CREATE HISTORY 🏹
— India_AllSports (@India_AllSports) September 7, 2025
India s 1st EVER GOLD medal in Compound Men s team event at Archery World Championships 🔥
Trio of Rishabh, Prathamesh & Aman beat French pair 235-233 in Gold medal match.
📸 @worldarchery #Archery pic.twitter.com/k56cUQGOE3
संसद परिसर में चौंकाने वाली तस्वीर: पीएम मोदी सांसदों संग आखिरी कतार में!
क्रिकेट इतिहास में अभूतपूर्व घटना: पहली दो गेंदों पर दोनों ओपनर आउट!
5 चौके, 5 छक्के... पोलार्ड का तूफ़ान! 17 गेंदों में अर्धशतक
कानपुर में बवाल! सर तन से जुदा के नारे, पत्थरबाजी, पुलिस ने संभाली कमान
मैक्स वर्स्टापेन का मोंजा में धमाका, तोड़ा ऑल-टाइम रिकॉर्ड!
फैक्ट चेक: मृत मां-बच्चे का वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड, पंजाब बाढ़ से नहीं संबंध
भारत ने कोरिया को रौंदकर जीता एशिया कप, मांडविया और योगी ने दी बधाई!
कोहली बोले, मैं उसका 10% भी नहीं! पूर्व कोच ने बताया किस खिलाड़ी को देख विराट, धोनी और शास्त्री थे हैरान
बेंगलुरु में चलती कार की सनरूफ से बच्चा टकराया बैरियर से, वीडियो हुआ वायरल
गांव में अनोखी शादी: जयमाला के बाद मां ने बल्ले से दिया आशीर्वाद !