खिताबी जीत का चौका लगाने उतरेगा भारत, कोरिया से टक्कर!
News Image

आज, रविवार को भारत और दक्षिण कोरिया के बीच एशिया हॉकी कप का फाइनल मुकाबला बिहार के राजगीर में होगा। पांच बार की चैंपियन दक्षिण कोरिया और तीन बार की विजेता भारत के बीच यह भिड़ंत देखने लायक होगी।

कप्तान हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में भारतीय टीम खिताबी जीत का चौका लगाने के लिए उतरेगी। भारत ने सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में चीन को 7-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है, जबकि दक्षिण कोरिया ने मलेशिया को 4-3 से हराया है।

1994 में दक्षिण कोरिया ने भारत को हराकर अपना पहला एशिया कप जीता था। 2007 में भारत ने दक्षिण कोरिया को हराकर खिताब जीता। 2013 में आखिरी बार दोनों टीमें फाइनल में भिड़ी थीं, जिसमें दक्षिण कोरिया ने भारत को 4-3 से हराया था।

दक्षिण कोरिया ने अब तक पांच बार एशिया हॉकी कप जीता है, जबकि भारत ने तीन बार। आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण कोरिया भारत पर भारी दिखता है। आज दक्षिण कोरिया अपना छठा खिताब जीतने उतरेगी, वहीं भारत पुराना हिसाब बराबर करने और अपना चौथा खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगा।

इस टूर्नामेंट में भारत अजेय है। सुपर-4 में दोनों टीमों का मुकाबला 2-2 से बराबर रहा था। भारत ने 2003 में पाकिस्तान को 4-2, 2007 में दक्षिण कोरिया को 7-2 और 2017 में मलेशिया को 2-1 से हराकर एशिया हॉकी कप जीता था।

आज का फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इसका सीधा प्रसारण Sony TEN 1 और Sony LIV पर किया जाएगा।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ऐसे कौन मारता है भाई! पोलार्ड का तूफान, 10 गेंदों में 50 रन!

Story 1

पंजाब में बाढ़ का तांडव! 46 की मौत, 2 हजार गांव डूबे, लाखों बेहाल

Story 1

हॉकी एशिया कप फाइनल: भारत और कोरिया आज चौथी बार खिताबी जंग में, वर्ल्ड कप का टिकट दांव पर!

Story 1

अमेरिकी अत्याचार बर्दाश्त नहीं: ट्रंप अपने ही देश में घिरे, US में हड़कंप

Story 1

बंगाल में घुसपैठ, पंजाब में धर्मांतरण और नशा: RSS ने जताई चिंता

Story 1

बिहार: इन जिलों में तीन दिन बाद भारी बारिश, अगले तीन घंटों के लिए अलर्ट!

Story 1

अमृता फडणवीस ने उठाई झाड़ू, साथ आए अक्षय कुमार! जुहू बीच पर सफाई अभियान

Story 1

मैं तुम्हारा चेहरा तेजाब से जला दूंगा : TMC नेता ने BJP विधायक को दी धमकी

Story 1

हरियाणा और पंजाब बाढ़ में डूबे, सरकार गायब: सुरजेवाला का हमला

Story 1

मणिपुर दौरे पर पीएम मोदी: कांग्रेस ने बताया लोगों का अपमान , शिवसेना ने उठाया सवाल