पंजाब इस समय दशकों की सबसे भीषण बाढ़ की मार झेल रहा है। राज्य के लगभग 2,000 गांवों में तबाही का मंजर पसरा हुआ है। घर उजड़ चुके हैं, खेत पानी में डूबे हुए हैं और हजारों लोग बेघर होकर राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर हैं।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक बाढ़ से 46 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3.87 लाख से अधिक लोग इस आपदा से प्रभावित हुए हैं।
राज्य के कृषि क्षेत्र को भारी नुकसान पहुंचा है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, 1.75 लाख हेक्टेयर जमीन पर खड़ी फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैं। इससे किसानों को गहरा आर्थिक झटका लगा है।
एनडीआरएफ, बीएसएफ, सेना, पंजाब पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। पानी के तेज बहाव में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन की प्राथमिकता अभी जानमाल की रक्षा और विस्थापित लोगों को सुरक्षित आश्रय देना है।
1 अगस्त से 5 सितंबर के बीच राज्य के 14 जिलों से 43 मौतों की पुष्टि हुई है। इनमें सबसे अधिक मौतें होशियारपुर और अमृतसर में दर्ज की गईं जहां 7-7 लोगों की जान गई। पठानकोट में 6 मौतें हुई हैं और 3 लोग लापता हैं। बरनाला में 5 मौतें, लुधियाना और बठिंडा में 4-4 मौतें, मानसा में 3 मौतें, गुरदासपुर, रूपनगर और एसएएस नगर में 2-2 मौतें, पटियाला, संगरूर, फाजिल्का और फिरोजपुर में 1-1 मौतें समाने आई है।
बाढ़ का मुख्य कारण सतलुज, ब्यास और रावी नदियों में आई भीषण बाढ़ है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यह बाढ़ पिछले पांच दशकों की सबसे भयावह आपदा है। उन्होंने बताया कि राज्य के 23 जिलों के 1,996 गांव बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। सरकार ने राहत कार्यों में तेजी लाने और प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया है।
मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंड ने बचाव कार्यों का जायजा लिया और बाढ़ प्रभावित गाँव राम सिंह भैनी में पीड़ितों से मुलाकात कर, राहत सामग्री वितरित की।
*#WATCH | फजिल्का: पंजाब सरकार में मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंड ने बचाव कार्यों का जायजा लिया और बाढ़ प्रभावित गाँव राम सिंह भैनी में पीड़ितों से मुलाकात कर, राहत सामग्री वितरित की। pic.twitter.com/nXYPx6y5I9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 6, 2025
मिलिंद सोमन ने लगाए पुश-अप, दिल्ली भाजपा ने पीएम मोदी का जन्मदिन खास बनाने की ठानी
बाघ ने कार से उतरते ही महिला को उठाया, पति चिल्लाता रहा!
जैसा करोगे वैसा भरोगे: भैंसे ने हुड़दंग मचा रहे युवकों को सिखाया सबक!
विश्व कप 2027: शुभमन गिल होंगे कप्तान, रोहित शर्मा खेलेंगे नेतृत्व में!
क्या सरकारी बैठकों में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति की उपस्थिति? AAP ने उठाए सवाल
तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप: भारत ने रचा इतिहास, पुरुष टीम ने जीता स्वर्ण, मिक्स्ड टीम को रजत
दोस्तों के जाल में फंसे अजित पवार? भतीजे रोहित पवार ने चाचा को किया आगाह
बेंगलुरु में चलती कार की सनरूफ से बच्चा टकराया बैरियर से, वीडियो हुआ वायरल
हॉकी विश्व कप से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, सीनियर खिलाड़ी बाहर!
भारत ने कोरिया को रौंदकर जीता एशिया कप, मांडविया और योगी ने दी बधाई!