मुंबई के जुहू चौपाटी पर गणेश विसर्जन के बाद दिव्याज फाउंडेशन ने एक विशेष सफाई अभियान चलाया। इसकी शुरुआत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने की। विसर्जन के बाद समुद्र तट पर फैली गंदगी को साफ करने के लिए यह पहल की गई।
अमृता फडणवीस ने जुहू बीच पर सफाई अभियान की शुरुआत की। इस दौरान समुद्र किनारे विसर्जन के बाद फैली गंदगी को साफ करने का काम किया गया। इस अभियान में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी, कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात और भाजपा के मुंबई अध्यक्ष अमित साटम भी मौजूद रहे।
अमृता फडणवीस ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने देशवासियों से स्वच्छता रखने की अपील की और सफाई अभियान को बड़े पैमाने पर शुरू किया। इसी का नतीजा है कि साफ-सफाई के लिए बड़ी तादाद में लोग अपने घरों से बाहर निकलते हैं। पीएम मोदी की वजह से पूरा देश जागरूक है।
अमृता फडणवीस ने जुहू बीच पर चलाए गए स्वच्छता अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विसर्जन के बाद चलाए गए अभियान में बुजुर्ग, बच्चे, और बॉलीवुड के कलाकारों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। उन्हें खुशी है कि इस अभियान के माध्यम से लोगों तक स्वच्छता का संदेश भी पहुंचा है।
अमृता ने कहा कि वह सभी से अपील करेंगी कि साफ सफाई का ख्याल रखें। इस अभियान के तहत समुद्र किनारे बिखरे कचरे को हटाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने का कार्य किया गया।
अनंत चतुर्दशी को गणेशोत्सव का समापन होता है। गणेश चतुर्थी के दिन स्थापित की गई भगवान गणेश की मूर्तियों को अनंत चतुर्दशी के दिन विसर्जन किया जाता है। भक्त ढोल-नगाड़ों, भक्ति भजनों और गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ गणेश जी को विदा करते हैं, इस विश्वास के साथ कि वे अगले वर्ष फिर आएंगे।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Amruta Fadnavis, wife of Maharashtra CM Devendra Fadnavis, along with actor Akshay Kumar and BMC Commissioner Bhushan Gagrani, participates in the Beach Cleanup Program- Post Ganpati Visarjan. pic.twitter.com/C7SmrYeeaG
— ANI (@ANI) September 7, 2025
एशिया कप 2025: दुबई में टीम इंडिया का गहन अभ्यास!
US ओपन 2025: सबालेंका की ऐतिहासिक जीत, RCB को मिली राशि से दोगुनी प्राइज मनी!
पंड्या के नए हेयरस्टाइल का धमाल: एशिया कप से पहले दिखा स्टाइलिश अंदाज़!
पाकिस्तान का टॉप ऑर्डर फिर फेल, प्रशंसकों का फूटा गुस्सा!
राजग वर्कशॉप में पीएम मोदी का दिखा कार्यकर्ता भाव, अंतिम पंक्ति में बैठे
टोटी चोर कहने पर सपा का पलटवार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को भेजा मानहानि नोटिस
पंजाब: बाढ़ के बाद स्कूल-कॉलेज खुलने की तारीख घोषित, शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट
पीएम मोदी ने बीजेपी बैठक में दिखाई सादगी, आखिरी कतार में नजर आए
नई दिल्ली में भाजपा सांसदों की कार्यशाला: बृजमोहन अग्रवाल ने की भागीदारी
हवाई पर मंडराता खतरा: क्या हरिकेन KIKO मचाएगा तबाही?