दुबई: एशिया कप 2025 की शुरुआत में कुछ ही दिन शेष हैं, और भारतीय टीम अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। रविवार को दुबई में टीम ने ज़ोरदार अभ्यास सत्र किया, ताकि बुधवार को यूएई के खिलाफ होने वाले पहले मुकाबले के लिए तैयार हो सके।
भारतीय टीम के आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें खिलाड़ी पूरी ऊर्जा के साथ अभ्यास करते दिखाई दे रहे हैं। नेट्स पर खिलाड़ियों का जोश देखने लायक था।
सत्र की शुरुआत वार्म-अप से हुई, जिसके बाद बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने जमकर अभ्यास किया। बल्लेबाज़ आक्रामक अंदाज में दिखे, बड़े शॉट लगाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे, जबकि गेंदबाजों ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी।
मुख्य कोच गौतम गंभीर, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल के साथ गहन चर्चा करते हुए देखे गए, मानो वे टूर्नामेंट के पहले मैच के लिए रणनीति को अंतिम रूप दे रहे हों। मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती, चाइनामैन कुलदीप यादव और ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी पूरी तैयारी में जुटे हुए थे।
बल्लेबाजी में संजू सैमसन, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और शुभमन गिल ने गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। उनके निडर रवैये से संकेत मिलता है कि भारत एशिया कप में आक्रामक दृष्टिकोण अपना सकता है।
पहला मैच नजदीक है, और भारतीय टीम एकाग्र और उत्साहित नजर आ रही है। युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण, साथ ही कोच गंभीर का आक्रामक अंदाज, भारत के एशिया कप अभियान को रोमांचक बनाने का वादा करता है।
भारत अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ करेगा, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ बहुप्रतीक्षित मुकाबला 14 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। भारत अपना आखिरी ग्रुप मैच 19 सितंबर को अबू धाबी में ओमान के खिलाफ खेलेगा।
ग्रुप चरण के बाद, टूर्नामेंट सुपर 4 में प्रवेश करेगा, जहां प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें क्वालीफाई करेंगी। यदि भारत ग्रुप ए में शीर्ष पर रहता है, तो उसके सभी सुपर 4 मैच दुबई में होंगे। यदि भारत दूसरे स्थान पर रहता है, तो उसके सुपर 4 मुकाबलों में से एक अबू धाबी में और बाकी दो दुबई में होंगे। सुपर 4 चरण 20 से 26 सितंबर तक चलेगा। फाइनल 28 सितंबर को दुबई में होगा।
एशिया कप के लिए भारतीय टीम: सूर्य कुमार यादव (कप्तान), शुबमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह।
आरक्षित खिलाड़ी: प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जयसवाल।
Preps in full swing 💪
— BCCI (@BCCI) September 7, 2025
The countdown to 𝙈𝙖𝙩𝙘𝙝 𝘿𝙖𝙮 begins ⏳#TeamIndia | #AsiaCup2025 pic.twitter.com/3SC57XILxD
अक्षय कुमार ने गणपति विसर्जन के बाद उठाया कचरा, देखकर उमड़ी भीड़!
बिहार की सियासी गर्मी से भागे राहुल गांधी, मलेशिया में छुट्टियां मनाते आए नज़र!
बिहार: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी, गांववालों ने कराई शादी!
टोटी चोर कहने पर सपा का पलटवार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को भेजा मानहानि नोटिस
एशिया कप 2025: NRI गेंदबाज आयुष शुक्ला मचाएंगे धमाल, T20 में चारों ओवर मेडन, रोहित शर्मा भी शिकार!
एशिया कप 2025 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर आतंकी हमला! मैदान में बम विस्फोट, कई हताहत
अमेरिका में चोरी करते पकड़ी गई भारतीय महिला, पुलिस के आगे गिड़गिड़ाई; वीडियो वायरल
यूक्रेन की शरणार्थी इरीना जारतुस्की की अमेरिका में हत्या, न्याय प्रणाली पर उठे सवाल
एशिया कप 2025 में सहवाग-इरफान समेत 9 पूर्व स्टार कमेंट्री से मचाएंगे धमाल
लाबुशेन का हैट्रिक धमाका! फाइनल में पलटा मैच, रेडलैंड्स बना चैंपियन