शाहाबाद के बाढ़ग्रस्त इलाके कठवा पहुंचे राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा और पंजाब दोनों ही राज्यों में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है।
सुरजेवाला ने बताया कि 17 कस्बे पानी में डूबे हुए हैं। बाढ़ और सांप के काटने से 35 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हजारों घर और लाखों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है, लेकिन सरकार कहीं दिखाई नहीं दे रही है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में बीजेपी सरकार और पंजाब में भगवंत मान की सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। हरियाणा और पंजाब के लोग खुद ही अपनी मदद करने को मजबूर हैं।
सुरजेवाला ने तंज कसते हुए कहा कि हरियाणा की सरकार गुमशुदा है। मुख्यमंत्री शाहाबाद सिर्फ फोटो खिंचवाने आए थे। क्या कभी फ्लड कंट्रोल बोर्ड की बैठक बुलाई गई? क्या ड्रेन और तटबंध की मरम्मत हुई? क्या पंप सेट और जेसीबी तैयार रखे गए थे? कुछ भी नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि केवल पोर्टल खोलने और हेलीकॉप्टर से सर्वे करने से नुकसान की भरपाई नहीं होगी। अमित शाह देखने वाले हैं, ये कहना काफी नहीं है। जब मुख्यमंत्री ही कुछ नहीं कर रहे, तो अमित शाह क्या करेंगे?
सुरजेवाला ने दादूपुर-नलवी प्रोजेक्ट और बीबीपुर लेक का निर्माण करने की बात कही, तभी बाढ़ पर स्थायी रोकथाम संभव है। साथ ही उन्होंने महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और गुड़गांव में बड़े जलाशय बनाने की भी वकालत की।
कांग्रेस नेता ने ऐलान किया कि सरकार बनने पर किसानों, गरीबों, एससी-बीसी परिवारों के बिजली और पानी के बिल माफ होंगे। बैंक लोन की रिकवरी रुकेगी और प्रभावित हर घर को 50 हजार रुपये का मुआवजा मिलेगा।
उन्होंने बीजेपी और आम आदमी पार्टी दोनों सरकारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दोनों सरकारों ने लोगों को राम भरोसे छोड़ दिया है। न एनडीआरएफ आई, न कोई आर्थिक मदद मिली। जनता अपनी बूते लड़ रही है। दिल्ली की सरकार ने भी कोई राहत नहीं भेजी। न पैसे भेजे, न सेना भेजी और न कोई मुआवजा भेजा।
*चौतरफा बाढ़ से ग्रस्त हरियाणा अब ‘‘भाजपाई डबल इंजन’’ के धोखे और नाकारापन के भंवर में फँसा है तथा सरकारी बेपरवाही और बाढ़ की तबाही झेलने को मजबूर है।
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) September 7, 2025
नायब सैनी सरकार गुमशुदा है।
न जलनिकासी का प्रबंध, न मुआवज़े की घोषणा, न तटबंध कटाव पर रोकथाम - सिर्फ ‘नायब’ बातें व चुटकुले ! pic.twitter.com/1yBCRrLUqB
काशी में लाट भैरव की बरात: भैरवी संग विवाह, बाबा के जयकारों से गूंजी नगरी!
हाथी ने बचाई डूबते हिरण की जान, वायरल वीडियो ने जीता दिल
विश्व कप 2027: शुभमन गिल होंगे कप्तान, रोहित शर्मा खेलेंगे नेतृत्व में!
जैसा करोगे वैसा भरोगे: भैंसे ने हुड़दंग मचा रहे युवकों को सिखाया सबक!
दिल्ली में बाढ़ का खतरा बरकरार! यमुना खतरे के निशान से ऊपर, शहरी इलाकों में हाहाकार!
छक्कों की बौछार! 38 वर्षीय पोलार्ड ने मचाया तहलका, नए क्लब में रचा इतिहास
हॉकी एशिया कप 2025: भारत की जीत पर पीएम मोदी से लेकर गौतम गंभीर तक सबने दी बधाई
फैक्ट चेक: मृत मां-बच्चे का वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड, पंजाब बाढ़ से नहीं संबंध
पिछली कतार में बैठे पीएम मोदी: रवि किशन ने साझा की तस्वीर, बताया भाजपा की ताकत
हाइड्रोजन बम बोलकर बीड़ी बम छोड़ा : हजरतबल दरगाह विवाद पर कांग्रेस पर गरजे गिरिराज सिंह